करीना कपूर खान इस दिन बनेंगी मां? पिता रणधीर कपूर ने किया बड़ा खुलासा!
सैफ अली खान दूसरी बार पिता बनने वाले हैं और इस समय एक बड़ी खबर सामने आ रही है। काफी समय से चर्चा थी कि करीना कपूर खान अपने दूसरे बच्चे को फरवरी में जन्म देने वाली हैं। लेकिन अब एक बड़ी खबर चर्चा में है क्योंकि ये पता चल गया है कि किस तारीख को करीना कपूर खान दूसरी बार मां बनने वाली हैं। इसको लेकर करीना कपूर खान के पिता रणधीर कपूर ने एक बयान दिया है।
रिपोर्ट्स की मानें तो रणधीर कपूर ने बताया है कि वो 16 फरवरी के आस-पास नाना बनने वाले हैँ। जैसे ही उनका ये बयान सामने आया काफी तेजी से वायरल हो रहा है और लोग उस दिन का इंतजार कर रहे हैं।

बता दें कि तैमूर अली खान के जन्म के बाद वो काफी चर्चा में रहे थे और लोगों ने उनको काफी प्यार दिया था। इसके अलावा वो मीडिया की पहली पसंद बने हुए थे। अब देखना ये है कि तैमूर अली खान का भाई या बहन.. कौन इस दुनिया में आता है।
इतना तो तय है कि एक बार फिर से पापारज्जी को बड़ा मौका मिलना मिलने वाला है। हालांकि ये पक्का नहीं है कि इस बेबी को तैमूर की तरह प्यार मिलेगा या नहीं है।
करीना कपूर खान अभी राजीव कपूर के घर पर स्पॉट हुई हैं क्योंकि उनका राजीव कपूर का देहांत हुआ है। इस मौके करीना कपूर खान समेत पूरा परिवार मौजूद है। करीना कपूर खान काफी जल्दी आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा में नजर आने वाली हैं।


Click it and Unblock the Notifications











