कपूर खानदान में आई 'नन्हीं परी' तो रणधीर कपूर को आई ऋषि कपूर की याद, बोले- 'वो खुश हो रहा होगा'

Randhir rishi

आलिया भट्ट ने रविवार सुबह बेबी गर्ल को जन्म दिया है। आलिया भट्ट ने खुद सोशल मीडिया पर इस गुड न्यूज की आधिकारिक घोषणा की है। बॉलीवुड का यह सबसे डैशिंग कपल भी अब फिल्म इंडस्ट्री के पैरेंट्स क्लब में शामिल हो गया है। सोशल मीडिया पर फैंस रणबीर-आलिया को पैरेंट्स बनने पर बधाई दे रहे हैं। कपूर खानदान में 'लक्ष्मी' के आने की खबर से रणधीर कपूर भी बेहद खुश हैं।

रणधीर कपूर ने ई-टाइम्स से इस बारे में बात की है। इस बातचीत में दादाजी बनने की खुशी जाहिर करते हुए रणधीर कपूर ने अपने छोटे भाई ऋषि कपूर को भी याद किया। रणधीर कपूर ने कहा- 'आलिया और रणबीर हमारे लिए बहुत सारी खुशियां लेकर आए हैं। वो हमारे बच्चे हैं और हम उनसे ढेर सारा प्यार करते हैं। मैं बहुत ही खुश हूं कि उन्हें एक बेटी के रूप में आशीर्वाद मिला है। रणबीर और आलिया को मेरा प्यार और आशीर्वाद।'

साथ ही रणधीर कपूर ने अपने भाई ऋषि कपूर को याद करते हुए कहा- 'मेरे भाई ऋषि कपूर स्वर्ग में खुश हो रहे होंगे। हम चाहते हैं कि सभी लोग हमेशा खुश रहें।' वहीं, नीतू कपूर ने भी दादी बनने पर अपनी खुशी जाहिर की है। मीडिया और पापाराज़ी ने जब उन्हें दादी बनने की बधाई दी तो इसे उन्होंने खुशी-खुशी स्वीकार किया।

साथ ही वहीं नीतू कपूर से जब पापाराज़ी ने पूछा कि उनकी पोती आलिया या फिर रणबीर कपूर में किसके जैसी दिखती है तो यह सवाल सुनकर वो हंस पड़ीं। फिर नीतू कपूर ने कहा- 'अभी वो बहुत छोटी है, आज ही हुई है तो ये कहना मुश्किल है। लेकिन वो बहुत क्यूट है।' वहीं, पापाराज़ी ने नीतू कपूर से आलिया भट्ट की सेहत के बारे में भी पूछा तो नीतू कपूर ने कहा- 'भगवान की दया से सब कुछ ठीक है, बिल्कुल ठीक है। सब फर्स्ट क्लास है।'

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X