Reaction..करिश्मा कपूर की दूसरी शादी..पापा रणधीर कपूर ने दिया बयान
जब से करिश्मा कपूर के कथित ब्वॉयफ्रेंड संदीप तोषणीवाल का तलाक हुआ है तब से लगातार करिश्मा कपूर की दूसरी शादी की खबरें आ रही हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि दोनों जल्द ही शादी कर सकते हैं और दोनों अब तक सिर्फ तलाक की वजह से रुके हुए थे।
करिश्मा कपूर की संदीप तोषणीवाली से शादी को लेकर उनके पिता और अपने जमाने के मशहूर एक्टर रणधीर कपूर ने बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि "अगर करिश्मा दूसरी शादी करना चाहती है तो मुझे कोई समस्या नहीं है। वो खुद परिपक्व है और अपने निर्णय ले सकती है।मैं भी आए दिन उनकी तस्वीरें देखते रहता हूं।"

आपको बता दें रणधीर कपूर अपनी दोनों ही बेटियों करिश्मा कपूर और करीना कपूर के सफल करियर पर बेहद गर्व महसूस करते हैं।हाल में एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि "मेरी दोनों बेटियां सफल और सेटल कर चुकी हैं। मैं अक्सर उन्हें कहता हूं कि पिता के तौर पर वो मुझे गोद ले लें।"
वहीं बात करिश्मा कपूर की करें तो करिश्मा कपूर ने सबसे पहले दिल्ली बेस्ड बिजनसमैन संजय कपूर से शादी की थी और उनके दो बच्चे समायरा और कियान भी हैं लेकिन दोनों पिछले साल कानूनी रुप से अलग हो चुके हैं।


Click it and Unblock the Notifications