Randhir Kapoor Troll- नर्स का सहारा लेकर पहुंचे रणधीर कपूर हुए ट्रोल, लोग बोले- क्या फायदा ऐसी पत्नी का..

सैफ अली खान और करीना कपूर खान के बेटे जेह अली खान को लेकर इस वक्त चर्चा है। दरअसल बीते दिन यानि 22 फरवरी को उनका जन्मदिन था जिसको काफी धूमधाम से मनाया गया था।
इस मौके पर कई सितारे पहुंचे थे और दोनों के परिवारों ने शिरकत की थी। लेकिन इस दौरान कुछ ऐसा हुआ है कि जेह के नाना और नानी दोनों बुरी तरह से ट्रोल हो गए। जी हां, एक वीडियो सामने आया है जिसमें रणधीर कपूर अपनी कार से निकलते हैं और उनके हाथ में छड़ी है।
वो उम्र की वजह से ठीक से चल नहीं सकते हैं तो उनका सहारा एक फीमेल नर्स बनी हुई है। हालांकि ठीक पीछे उनकी पत्नी भी नजर आ रही हैं जो कि पैपराजी को फ्लाइंग किस देती हुई दिख रही हैं। इसके बाद ये वीडियो वायरल हो रहा है और लोग दो बातों को लेकर रणधीर को ट्रोल कर रहे हैं।
पहली बात ये है कि, ये नर्स मेल भी हो सकती है.. दूसरी बात ये है कि उनकी खुद की पत्नी उनको सहारा क्यों नहीं दे रही है। वीडियो को Instant Bollywood ने साझा किया और लिखा, ''जेह के नानू और नानी, रणधीर कपूर और पत्नी जेह अली खान के जन्मदिन समारोह में शामिल हुए।''
लोग कर रहे हैं ट्रोल
वीडियो देखकर लोग उनको खरी खोटी सुना रहे हैं। एक ने लिखा, ''मुझे लगेगा उनके साथ है वो उनकी पत्नी है।'' एक का कहना था, ''क्या फ़ायदा ऐसी बीवी का बुढ़ापे में भी सहारा ना बने।'' एक ने लिखा, ''तो भाई मेल नर्स वह रख लेता।''
एक ने लिखा, ''वैसे मेल नर्स भी तो मिल सकती थी।'' एक ने लिखा, ''वाइफ को कोई जरूरत नहीं, वो फ्लाइंग किस में लगी है अच्छा साथ निभा रही है।'' इस तरह से लोगों के कमेंट्स सामने आ रहे हैं।
फिलहाल आप देखिए रणधीर कपूर का ये वीडियो जिसके सामने आने के बाद वो ट्रोल हो रहे हैं...


Click it and Unblock the Notifications











