'ये जवानी है दीवानी' Remix गाने को लेकर बोले रणधीर कपूर- जानिए क्या कह डाला
Recommended Video
अभिनेता टाइगर श्रॉफ की फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर को लेकर काफी ज्यादा चर्चा है और इस समय उनके गाने को लेकर चर्चा है। बता दें कि हाल ही में उनका गाना ये जवानी है दीवानी रिलीज हुआ था जो कि एक रीमेक गाना है। इसको लोगों ने काफी पसंद किया तो कुछ लोगों ने मिली जुली प्रतिक्रिया दी थी। अब इसको लेकर वेटरन एक्टर रणधीर कपूर का बयान सामने आया है। उन्होने इस रीमेक को लेकर उन्होने अपनी बात रखते हुए कहा कि मुझे इस गाने की ट्यून पसंद है।
दरअसल उनका कहना था कि अभी तक उन्होने ये गाना नहीं सुना है लेकिन पुराने सुपरहिट गानों को रीमेक करने में कोई हर्ज नहीं। उनका मानना ये है कि शानदार कंपोजीशन के गाने दोबारा मार्केट में आएंगे तो फिर से चलेंगें।

उनका मानना है कि सभी को रीमेक गानों को सपोर्ट करना चाहिए। ये गाना 1972 में रिलीज हुआ था और रणधीर कपूर के साथ जया बच्चन नजर आईं थीं।
टाइगर श्रॉफ, तारा सुतारिया और अनन्या पांडे स्टारर इस फिल्म के निर्माता करण जौहर है। फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज हो चुका है। फिल्म का अगला गाना मुंबई दिल्ली की कुड़ियां कल यानि 25 अप्रैल को रिलीज होने वाला है।


Click it and Unblock the Notifications











