ये कंपनी खरीद चुकी है आरके स्टूडियो- खबर आते ही ये बोले रणधीर कपूर
काफी समय से चर्चा में चल रहे आरके स्टूडियो के बिकने की खबर पक्की है और इसको गोदरेज ने खरीदा है। बता दें कि ये स्टूडियो मुंबई के पनवेल में स्थित है और इसकी लंबाई करीब 2.2 एकड़ है। खबर है कि गोदरेज ने इसको 250 करोड़ में खरीद लिया है। बता दें कि इसके बाद रणधीर कपूर का बयान सामने आया है और उन्होने कहा है कि वो ऐसी उम्मीद रखते हैं कि गोदरेज इस स्टूडियो काफी ज्यादा ख्याल रखेगा।
गोदरेज ने इसको लेकर आधिकारिक बयान जारी किया है कि वो इस स्टूडियो को खरीदने जा रहा है। गौरतलब है कि स्टूडियो में 2017 में आग लग गई थी जिसके बाद कपूर परिवार इसको मैनेज में सक्षम नहीं थी।

तभी से खबरें आ रहीं थीं कि स्टूडियो बेच दिया जाएगा। इसके राजकपूर ने बनवाया था जिसके बारे में बात करते हुए रणधीर कपूर काफी इमोशनल हो गए थे।
हालांकि रणधीर कपूर ने कहा है कि इसको 6-7 महीने पहले बेचा जा चुका है और बेशक वो इस स्टूडियो से काफी जुड़े हुए हैं लेकिन मजबूरी में इसको बेचा जा रहा है। हमने काफी कोशिश की लेकिन वो मैनेज नहीं हो पाया था।


Click it and Unblock the Notifications