..................... Randhir Kapoor was reportedly hospitalised after he complained of breathlessness | करीना के पापा रणधीर कपूर के सीने में दर्द,अस्पताल में भर्ती - Hindi Filmibeat

करीना के पापा रणधीर कपूर के सीने में दर्द, अस्पताल में भर्ती

एक खबर कपूर परिवार की ओर से आ रही है कि बीते जमाने के अभिनेता और करीना कपूर के डियर पापा रणधीर कपूर को रविवार रात मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती को सीने में दर्द के कारण भर्ती कराया गया है। जहां पहले तो उन्हें ICU में रखा गया था लेकिन कुछ घंटो के बाद उन्हें वहां से निकालकर प्राईवेट वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है।

बताया जा रहा है कि अचानक से उन्हे रविवार को छाती में दर्द और बेचैनी महसूस हुई जिसके बाद उन्हें सांस लेने में भी दिक्कत हो रही थी जिसको दिखाने के लिए मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल लाया गया। जहां अस्पताल वालों ने उन्हें तुरंत ICU में भर्ती कर लिया और कुछ देर तक निगरानी में रखा। लेकिन बाद में राहत होने पर रणधीर कपूर को प्राईवेट वार्ड में शिफ्ट कर दिया। लेकिन अभी भी वो अस्पताल में ही हैंऔर उनके कुछ टेस्ट हो रहे हैं।

हालांकि उनकी बेटी करीना कपूर ने कहा कि उनके पापा ठीक हैं और पहले से बेहतर है इसलिए चिंता की कोई बात नहीं है। आपको बता दें कि अभी दो महीने पहले करीना की शादी में बेहद खुश नजर आ रहे रणधीर कपूर काफी स्वस्थ थे ऐसे में अचानक से उनका बीमार होना लोगो को परेशान करता है। वैसे इस समय करीना-करिश्मा दोनों ही रणधीर कपूर के पास हैं।

 Randhir Kapoor
वहीं दूसरी ओर कुछ मीडिया संस्थानों ने रणधीर कपूर की जगह रणबीर कपूर को ICU में कह कर खबर प्रकाशित कर दी जिसके कारण रणबीर कपूर के घर हाल-चाल पूछने वालों का तांता लग गया जिससे परेशान होकर रणबीर की मम्मी नीतू कपूर ने कहा कि उनके बेटे को कुछ नहीं हुआ है वो पूरी तरह से फिट एंड फाइन है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X