..................... आईसीयू ने बाहर आ चुके हैं रणधीर कपूर, जल्द आएंगे घर | Randhir Kapoor out of ICU now, says he will be back to home soon - Hindi Filmibeat

रणधीर कपूर हेल्थ अपडेट- आईसीयू से हुए शिफ्ट, सेहत में सुधार, जल्द मिलेगी अस्पताल से छुट्टी

कोरोना पॉजिटिव अभिनेता रणधीर कपूर को कोकिलाबेन अंबानी हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था। जहां कोविड संबंधित कुछ टेस्ट्स के लिए उन्हें इंटेंसिव केयर यूनिट (ICU) में शिफ्ट किया गया था। अब ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो रविवार को उन्हें ICU से वापस नॉर्मल वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। अब वे ठीक हैं और जल्द ही अस्पताल से डिस्चार्ज होकर घर वापस लौटेंगे।

Recommended Video

Randhir Kapoor who was shifted to ICU, a quick health update on his health | FilmiBeat

74 वर्षीय अभिनेता ने एक वेबसाइट को जानकारी देते हुए कहा, "मैं अब पहले से बेहतर हूं। मैं एक दिन तक ICU में रहा हूं। अब वे मुझे ICU से बाहर ले आए हैं, क्योंकि मुझे सांस लेने में तकलीफ नहीं थी और ऑक्सीजन की जरूरत भी नहीं पड़ी। मुझे बुखार था और अब मैं पूरी तरह ठीक हूं।"

Randhir Kapoor

एक्टर ने बताया कि उन्हें जल्द ही अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी। उन्होंने कहा, "मैं बाहर निकलने के लिए बेचैन हूं। मेरे बच्चों ने मुझसे अस्पताल में भर्ती होने के लिए कहा था। मैं जल्द ही घर वापस लौटूंगा।"

बता दें, रणधीर कपूर कोरोना के दोनों वैक्सीन ले चुके हैं। उन्होंने कहा था, "मुझे बिल्कुल भी अंदाजा नहीं है कि मैं कैसे कोविड के संपर्क में आ गया। मैं हैरान हूं। मेरा पांच सदस्यों का स्टाफ भी पूरा पॉजिटिव है। मैंने उन्हें भी अपने साथ कोकिलाबेन अंबानी हॉस्पिटल में भर्ती कराया है।" रणधीर ने यह भी कहा था कि अब उन्हें किसी तरह की बड़ी दिक्कत नहीं है।

अभिनेता के मुताबिक, उनकी दोनों बेटियों करिश्मा- करीना और पत्नी बबिता ने भी कोविड टेस्ट कराया था। उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X