आखिरी बार आरके स्टूडियो पहुंचे गणपति बप्पा, रणधीर कपूर की आंखों में आए आंसू, Video वायरल

आरके स्टूडियो इस समय काफी ज्यादा चर्चा में है और इसका कारण है स्टूडियो को बेचने का फैसला जो कि कपूर खानदार के द्वारा लिया जा चुका है। इस स्टूडियो में हर साल की तरह गणेश महोत्सव मनाया गया और बप्पा का प्रवेश भी हुआ है। हर साल की तरह इस साल भी उसी धूम-धाम से बप्पा ने वहां पर प्रवेश किया। सब कुछ पहले के ही तरह था लेकिन इस बार आंखों में आंसू भी थे। बता दें कि इस मौके पर रणधीर कपूर और राजीव कपूर मौजूद थे जोकि इस दौरान इतने इमोशनल हो कि उनके आंखों में आसूं तक आ गए।

इसके गवाह वो लोग बने जो उस वक्त वहां मौजूद थे और ये सब अपनी आंखो से देख रहे थे। इन आंसुओं के आने का कारण और कुछ नहीं बल्कि ये है कि वो जानते है ये उनका और उनके परिवार का आरके स्टूडियो में आखिरी बार बप्पा को लेकर आने का दिन है।

randhir kapoor, ranbir kapoor, रणधीर कपूर, रणबीर कपूर

इसके बाद शायद फिर कभी ऐसा समय ना आए क्योंकि उनको पता है कि कीमत लगाई जा रही है और कभी भी ये स्टूडियो रुखसत हो सकता है।

इस स्टूडियो की बात करें तो राजकपूर ने इसको करीब 70 साल पहले बनाया था और इस स्टूडियो में आग लग जाने के कारण काफी नुकसान हुआ था।

यही कारण है कि कपूर परिवार ने इसको बेचने का फैसला ले लिया है। फिलहाल आप देखिए वो वीडियो जो कि लगातार सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X