रंधीर कपूर की तरफ से भी सैफीना की शादी का ऐलान
सैफ करीना की शादी को लेकर जितनी भी अफवाहें उड़ रही थीं अब उन सभी अफवाहों पर फाईनली रंधीर कपूर ने फुल स्टॉप लगा दी है। रंधीर कपूर ने भी अब इस शादी की गुपचुप तयारियों पर अपनी सहमति की मोहर लगा दी है और साथ ही उन सभी दोस्तों और रिश्तेदारों से माफ़ी भी मांगी है जिन्हें अभी तक शादी का इनविटेशन नहीं दिया गया है। रंधीर कपूर ने फाईनली ये स्वीकार कर लिया है की सैफ अली खान और करीना कपूर की शादी इस माह की 16 तारीख को होगी।

टाइम्स ऑफ़ इंडिया से बातचीत के दौरान रंधीर कपूर ने कहा "बबिता की तरह मैं और पूरा कपूर परिवार चाहता है की हम शादी की रिसेपशन पार्टी हो। हमे शादी के बंधन में बंधने जा रहे इस कपल की भावनाओ का भी ध्यान रखना चाहिए। करीना और सैफ एक छोटी सी प्राईवेट पार्टी करना चाहते हैं। शादी में सिर्फ कपूर फैमिली और खान फैमिली के करीबी रिश्तेदारों और दोस्तों को बुलाया गया है।"
रंधीर कपूर ने साथ ही उन सभी लोगों को जिन्हें इस शादी में सम्मिलित होने के लिए आमंत्रित नहीं किया गया सॉरी कहते हुए कहा है मैं व्यक्तिगत रूप से उन सभी से माफ़ी मांगना चाहता हूँ जिन्हें इस शादी में नहीं बुलाया गया है। दिल्ली में एक बड़ी रिसेपशन पार्टी सैफ की मां द्वारा आयोजित की जा रही है जिसमे सभी बड़े पोलीटीशियनस को बुलाया गया है जिनसे शर्मीला जी के व्यक्तिगत सम्बन्ध हैं। मैं चाहता हूँ की करीना के सभी फैन्स ये दुआ करें की करीना की शादी सफल हो।


Click it and Unblock the Notifications