..................... Randhir Kapoor Birthday Kareena Kapoor Wishes With Sharing Cute Photo of Father with Grandson Jeh - Hindi Filmibeat

करीना कपूर के घर पहुंचे पापा रणधीर ने बच्चों के साथ ऐसे की मस्ती, एक्ट्रेस ने शेयर की ये तस्वीर

kareena

सोशल मीडिया पर बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान काफी एक्टिंव रहती हैं, आए दिन कुछ ना कुछ साझा करती रहती है। परिवार के संग दोस्तों के साथ बिताए खास पल करीना अक्सर ही फैंस के साथ शेयर करती है। हाल ही में करीना ने अपने पिता रणधीर कपूर के जन्मदिन पर खास तस्वीर साझा करते अपने प्यार जताया।

बॉलीवुड एक्टर रणधीर कपूर आज यानी15 फरवरी को अपना 76वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। रणधीर कपूर का जन्म 15 फरवरी 1947 को मुंबई में हुआ था। रणधीर कपूर बॉलीवुड के शोमैन राज कपूर के बड़े बेटे हैं। करीना ने पापा और छोटे बेटे जेह की एक फोटो शेयर की है।

इस फोटो को शाझा करते हुए करीना कपूर ने खास कैप्शन भी लिखा है, करीना ने फोटो के साथ अपने पापा को बर्थडे विश करते हुए लिखा- मेरे दोनों पसंदीदा लड़के वही कर रहे हैं जो मुझे सबसे ज्यादा पसंद है...हैप्पी बर्थडे पापा मैं आपको बहुत प्यार करती हूं। करीना के अलावा करिश्मा कपूर ने भी पापा रणधीर संग इंस्टाग्राम स्टोरी पर फोटो शेयर की है, जिसके कैप्शन में लिखा है- मेरे लिए सबसे खास इंसान मेरे पापा है।इस पोस्ट का कमेंट सेक्शन ढेर सारी शुभकामनाओं से भर गया है। करीना की बेस्ट फ्रेंड अमृता, मलाइका ने भी इस पोस्ट पर हार्ट का इमोजी बनाया है।

गौरतलब है कि रणधीर कपूर अपनी दोनों बेटियों करीना और करिश्मा के काफी करीब हैं, दोनों बेटियों के रणधीर हमेशा ही खास वक्त बिताते हैं। सोशल मीडिया के जारिए तस्वीरे और वीडियो भी सामने आते रहते हैं। रणधीर कपूर ने कई फिल्मों में अपनी शानदार एक्टिंग से फैंस के दिलों को जीता है।

Read more about: kareena kapoor khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X