बेहद खास अंदाज में मनाया गया रणधीर कपूर का जन्मदिन, तस्वीरें

By Shweta

Recommended Video

Kareena Kapoor Khan & Karishma Kapoor celebrate Papa Randhir's Birthday; Watch Video | FilmiBeat

गुजरे जमाने के मशहूर एक्टर रणधीर कपूर ने कल अपना 71वां जन्मदिन मनाया।अब अगर पार्टी कपूर परिवार की हो तो स्पेशल तो होनी ही है क्योंकि कपूर परिवार की हर पार्टी में परिवार के सभी सदस्य एक साथ नजर आते हैं और किसी भी सेलिब्रेशन को बेहद खास अंदाज में मनाया जाता है।

जन्मदिन के सेलब्रेशन में उनके नाती-नातिन समायरा, कियान और तैमूर भी मौजूद थे। रणधीर कपूर के केक पर भी हैप्पी बर्थडे नाना लिखा हुआ था। रणधीर कपूर इस दौरान बेहद खुश भी नजर आ रहे थे।उन्होंने पहले भी कहा है कि वो अपना सारा समय अपने ग्रैंड चिल्ड्रन के साथ बिताना चाहते हैं। करिश्मा कपूर और करीना कपूर भी पार्टी में काफी ग्लैमरस अंदाज में नजर आईं।

randhir-kapoor-birthday-celebration-with-karisma-kareena-and-kapoor-family-see-pics

पिछले साल भी 70th बर्थडे पर करिश्मा कपूर और करीना कपूर ने बेहद शानदार पार्टी रखी थी। कई बड़े स्टार्स भी इसमें पहुंचे थे। अभी कुछ समय पहले तैमूर के जन्मदिन पर भी पूरा कपूर और पटौदी परिवार मौजूद था। सभी ने साथ मिलकर तैमूर का पहला जन्मदिन मनाया था। क्रिसमस डे के मौके पर भी कपूर खानदान को साथ में देखा गया था।

रणधीर कपूर के जन्मदिन की कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर करिश्मा कपूर ने शेयर की जो वाकई बेहद खूबसूरत है। आगे की स्लाइड्स में आप भी देखिए बर्थडे की तस्वीरें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X