'अगर वो सेक्स इंजॉय करती है तो इसका मतलब ये नहीं कि वो SL*T है'
रणदीप हुड्डा इन दिनों अपने टीवी डेब्यू की तैयारियों में लगे हुए हैं। वे एमटीवी पर एक शो होस्ट करने जा रहे हैं। वहीं शो के बारे में मीडिया से बातचीत करते हुए रणदीप ने कहा कि अगर कोई महिला सेक्स इंजॉय क
अभिनेता रणदीप हुड्डा अपने दमदार अभिनय के लिए जाने जाते हैं। हाल ही में वे गुरमेर कौर के विवाद पर ट्वीट को लेकर चर्चा में हैं। वहीं अपने बयान से रणदीप एक फिर चर्चाओं में हैं। हाल ही में मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए रणदीप ने कहा कि अगर एक महिला सेक्स को इंजॉय करती है तो इसका ये मतलब बिल्कुल भी नहीं है कि वेश्या है। रणदीप का ये बोल्ड बयान चर्चाओं में बना हुआ है।
दरअसल सरबजीत और सुल्तान जैसी फिल्मों में काम कर चुके एक्टर रणदीप हुड्डा अब टीवी पर डेब्यू करने जा रहे हैं। रणदीप एमटीवी के रियलिटी शो 'बिग एफ सीजन-2' से जल्द ही टीवी डेब्यू करेंगे।

हाल ही में एक इवेंट के दौरान रणदीप ने इस शो के बारे में बात करते हुए कहा कि इस शो में ये बताने की कोशिश की गई है कि महिलाएं सिर्फ पुरुषों की डिजायर नहीं हैं। वो एक इंसान भी हैं। इसमें ये भी बताया गया है कि कोई महिला सेक्स एन्जॉय करे तो वो स्लट नहीं है।
रणदीप ने कहा कि शो के जरिए ये बताया गया है कि अगर कोई महिला सेक्स को एन्जॉय करती है या किसी लड़के के साथ घूमने बाहर जाती है तो इसका मतलब यह नहीं है कि उसका कैरेक्टर बुरा है। उन्होंने कहा कि कोई भी लड़की सबसे पहले एक इंसान है। अगर कोई लड़की किसी शख्स को 'नो' कहती है तो इसका मतलब 'क्लियर नो' है और हर एक शख्स को उसके इमोशन की कद्र करनी चाहिए।
दरअसल यह शो भारतीय महिलाओं की छुपी हुई ख्वाहिशों पर बेस्ड है। इसमें वो अपनी हिडन डिजायर को छुपाने की कोशिश करती हैं। रणदीप ने कहा कि मैं इस शो में ऐसे पुरुषों का सामना करूंगा, जो महिलाओं को सिर्फ एक ऑब्जेक्ट समझते हैं और उन्हें उसी तरह ट्रीट करते हैं।


Click it and Unblock the Notifications

