..................... रणदीप हुड्डा ने शुरु की राधे की प्रमोशन! Randeep Hudda start Radhe Promotion shared this video clip! - Hindi Filmibeat

रणदीप हुड्डा ने शुरु की राधे की प्रमोशन, ये वीडियो क्लिप साझा करते हुए किया धमाका!

सुपरस्टार सलमान खान की धमाकेदार फिल्म राधे योर मोस्ट वांटेड भाई 13 मई को रिलीज के लिए पूरी तरह से तैयार है। ऐसे में ये फिल्म ना सिर्फ थिएटर्स बल्कि ओटीटी प्लेटफॉर्म के साथ साथ टीवी पर भी रिलीज की जाएगी। हालांकि फिल्म का प्रमोशन अभी शुरु नहीं हुआ है। लेकिन इस फिल्म के विलेन के रोल में नजर आने वाले रणदीप हुड्डा ने जरूर सोशल मीडिया पर इस फिल्म का प्रमोशन करना शुरु कर दिया है।

बता दें कि रणदीप ने एक वीडियो पोस्ट करते हुए फिल्म की प्रमोशन की है। रणदीप हुड्डा ने एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें उनका डायलॉग दिख रहा है और वो सलमान खान से फाइट करते नजर आ रहे हैं। ये वो डायलॉग जिसमें सलमान खान कहते हैं..

radhe, randeep hudda, राधे, रणदीप हुड्डा

'पुलिसवाला हूं गिरफ्तार करना पड़ेगा।' इसके जवाब में रणदीप हुड्डा कहते हैं.. 'क्रिमिनल हूं, जान से मारना पड़ेगा।' ये डायलॉग ट्रेलर में भी नजर आया था और लोगों को काफी ज्यादा पसंद आया था।

रणदीप हुड्डा के इस पोस्ट को काफी पसंद किया जा रहा है और लोग इसको रिपोस्ट कर रहे हैं। फिल्म राधे को लेकर काफी समय से चर्चा थी और ये फिल्म पिछले साल रिलीज होने वाली थी।

कोरोना काल के कारण ये फिल्म रिलीज नहीं हो पाई थी। इस फिल्म सलमान खान और रणदीप हुड्डा के अलावा दिशा पटानी और जैकी श्रॉफ भी नजर आने वाले हैं। इस फिल्म को लोग वांटेड 2 भी कह रहें हैं लेकिन मेकर्स का कहना है कि फिल्म का उससे कोई लेना देना नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X