..................... एनजीओ खालसा ऐड से जुड़े अभिनेता रणदीप हुड्डा! Randeep Hudda joins Khalsa Aid NGO to help Corona Patient! - Hindi Filmibeat

एनजीओ खालसा ऐड से जुड़े अभिनेता रणदीप हुड्डा, करने जा रहे हैं ये बड़ा काम!

इस समय कोरोना वायरस के कारण फैली महामारी में जिस तरह से लोग परेशान हैं वो काफी ज्यादा दुखी करने वाला है। लगातार इसका आंकड़ा बढ़ रहा है। लेकिन ऐसे में कई लोग हैं जो कि हर तरह से लोगों की मदद कर रहे हैं और सामने आ रहे हैँ। ऐसे कुछ सितारे भी हैं जो कि इस मुश्किल समय में रियल लाइफ हीरो बने नजर आ रहे हैं। कुछ समय से अभिनेता सोनू सूद का नाम चर्चा में चल रहा है और सलमान खान, अक्षय कुमार और आलिया भट्ट जैसे सितारे भी मदद कर रहे हैं।

लेकिन अब अभिनेता रणदीप हुड्डा को लेकर एक खबर सामने आई है जो कि इस समय चर्चा में है। इस नेक काम को करने के लिए रणदीप हुड्डा सामने आए हैं और एक एनजीओ से खुद को जोड़ लिया है।

randeep hudda, रणदीप हुड्डा

खबर है कि रणदीप हुड्डा ने एनजीओ खालसा ऐड के साथ हाथ मिलाकर जरूरतमंदों के मदद करने की ठानी है। पता चला है कि इस एनजीओ के साथ मिलकर ऑक्सीजन कंसंट्रेटर्स अभिनेता जरुरतमंदों को मुहैया करवाएंगे।

रणदीप हुड्डा इसके पहले भी कई बार सोशल कॉस करते हुए नजर आए हैं। इसके अलावा इस समय वो अपनी आने वाली फिल्म राधे को लेकर चर्चा में चल रहे हैं।

हालांकि इस फिल्म में वो एक विलेन के किरदार में नजर आने वाले हैं लेकिन रियल लाइफ हीरो बने हुए हैं। गौरतलब है कि उनके इस काम की लोग प्रसंशा कर रहे हैं और सबका मानना है कि इस वक्त सभी को मदद करनी चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X