कोरोना के डर के बीच रणदीप हुड्डा ने उठाया बड़ा कदम- बीच पर सफाई कर निकाला 16 टन कचरा
कोरोनोवायरस महामारी के बीच सितारे काफी समय तक घरों में रहे हैं लेकिन अब धीरे धीरे सभी बाहर निकल रहे हैं और काम भी कर रहे हैं। इस समय एक ऐसी खबर सामने आ रही है जो कि काफी ज्यादा चर्चा में हैं। हम बात कर रहे हैं अभिनेता रणदीप हुड्डा की जिन्होने ने वर्सोवा बीच में हाल ही में सफाई की है। गौरतलब है कि रणदीप हुड्डा ने सफाई के इस अभियान में हिस्सा लिया था। इस बात की जानकारी खुद रणदीप हुड्डा ने सोशल मीडिया पर करते हुए दी थी।
रणदीप सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वह बीच की सफाई करते नजर आ रहे हैं। अभिनेता को मास्क और हाथ के दास्ताने पहने हुए देखा जा सकता है। इस पर उन्होने कैप्शन लिखा है कि.. 'जब मैने पर्यावरण की गंदगी और इसका लगातार हो रहा शोषण को देखा तो अन्य लोगों की तरह मेरे मन में भी ख्याल आया कि ये किसी और का काम नहीं क्योंकि हम भी यहीं के प्राणी हैं।
सलमान खान की फिल्म 'सुलतान' में थीं अंकिता लोखंडे? YRF ने निकाला तो भिड़ गए थे सुशांत!


Click it and Unblock the Notifications











