'वीर सावरकर' के किरदार में फिट होने के लिए रणदीप हुड्डा ने की इतनी मेहनत, जानकर नहीं होगा यकीन

Randeep Hooda

Randeep Hooda Film Veer Savarkar: हिंदी सिनेमा के जाने माने अभिनेता रणदीप हुड्डा हमेशा ही अपने किरदार और उन किरदारों में एकदम फिट होने के लिए जाने जाते हैं। हाल ही में रणदीप हुड्डा की नई फिल्म वीर सावरकर का ट्रेलर रिलीज हो चुका है, इसके बाद अब सूत्रों के अनुसार खबर आई है कि इस किरदार के लिए एक्टर ने बहुत मेहनत की ताकि वह अपने किरदार में सही से फिट हो सके।

रणदीप हुड्डा की वीर सवारकर फिल्म-

अभिनेता रणदीप हुड्डा-स्टारर स्वतंत्र वीर सावरकर का टीजर रविवार को उनकी 140 वीं जयंती के अवसर पर लॉन्च किया गया। फिल्म निर्देशक के रूप में रणदीप की पहली फिल्म भी है। फिलहाल तो फिल्म के ट्रेलर से हर कोई काफी प्रभावित हुआ है और रणदीप की तारीफ कर रहा है।

किरदार के लिए रणदीप हुड्डा की मेहनत-

एक मीडिया संस्थान से बातचीत के दौरान फिल्म के निर्माता आनंद पंडित ने इस बात का खुलासा किया है कि कैसे वीर सावरकर के किरदार में फिट होने के लिए रणदीप ने अपना बजन घटाया है।उन्होंने कहा कि मैं हमेशा से वीर सावरकर का बहुत प्रशंसक रहा हूं, मुझे हमेशा लगता था कि राजनीति में उनका शिकार हुआ है और उन्हें उनका हक नहीं मिला है।

उन्होंने आगे कहा कि एक दिन, रणदीप हुड्डा के साथ संदीप सिंह आए मेरे कार्यालय। उन्होंने कहा कि वीर सावरकर की बायोपिक बनाना चाहते हैं और पूछा कि क्या मैं एक सह निर्माता के रूप में बोर्ड पर आना चाहूंगा। मुझे एक निश्चित मात्रा में आशंका थी, लेकिन जब रणदीप हुड्डा ने खुद बताना शुरू किया कि वे कैसे हैं। फिल्म की परिकल्पना मैं बेहद प्रभावित हुआ।

उन्होंने कहा कि इस रोल के लिए उन्होंने 18 नहीं बल्कि 26 किलो वजन कम किया था, जब वह संदीप सिंह के साथ मेरे ऑफिस आए थे तब उनका वजन 86 किलो था। वह किरदार में इस कदर डूबे हुए थे और आज तक हैं, कि करने के लिए इसे स्क्रीन पर निबंधित करते हुए उन्होंने कहा कि वह कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।

उन्होंने चार महीनों तक केवल 1 खजूर और 1 गिलास दूध पीकर अपना वजन कम किया था।यहां तक कि उन्होंने अपने बाल भी ठीक उसी हिस्से से मुंडवा लिए थे, जहां वीर सावरकर के बाल नहीं थे। खैर इस तरह से वीर सावरकर के किरदार के लिए रणदीप ने बहुत मेहनत की है।

गौरतलब है कि रणदीप हुड्डा ने ऐसा पहली बार नहीं किया है कि किसी किरदार के लिए इतनी कड़ी मेहनत की हो क्योंकि इससे पहले भी वह अपनी फिल्मों के लिए ऐसे ही मेहनत करते आए हैं और हमेशा इसीलिए जाने जाते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X