इंशाल्लाह के बाद एक और धमाका- संजय लीला भंसाली की फिल्म में रणदीप हुड्डा निभाएंगे लीड रोल
निर्माता निर्देशक संजय लीला भंसाली इस समय फिल्म इंशाल्लाह को लेकर चर्चा में हैं और वो सलमान खान और आलिया भट्ट को साथ लाकर फिल्म बना रहे हैं जिसको वो खुद ही निर्देशित करने वाले हैं। बता दें कि इसके अलावा संजय लीला भंसाली एक और फिल्म बनाने जा रहे हैं जिसको बलविंदर सिंह जंजुआ निर्देशित करेंगें जो कि उनका डेब्यू होगा। इस फिल्म में रणदीप हुड्डा लीड रोल में नजर आने वाले हैं।
इस खबर के सामने आते ही ये बाद आग की तरह से फैल रही है। रणदीप हुड्डा एक शानदार अभिनेता हैं और कई फिल्मों में अपने अभिनय से लोगों को प्रभावित कर चुके हैं।

वहीं फिल्म में अपनी भूमिका और अन्य विवरणों के बारे में बात करते हुए, एक फिल्म से जूड़े सूत्र ने बताया कि रणदीप हुड्डा फिल्म में एक पुलिस वाले की भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे, जिसमें बहुत सारे ट्विस्ट और मोड़ हैं।
बलविंदर सिंह जांजुआ लंबे समय से स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं और हाल ही में इसका प्री-प्रोडक्शन भी शुरू किया है। वे जल्द ही इस पर काम शुरू करेंगे। रणदीप हुड्डा ने इसके पहले भी कई दमदार फिल्मों में काम किया है...


Click it and Unblock the Notifications











