Randeep Hooda Wedding: इन दिन लिन लैशराम संग रणदीप लेंगे सात फेरे, खुद एक्टर ने दी सारी जानकारी

Randeep Hooda Wedding: बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा पिछले कई दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लगातार सुर्खियों में हैं। काफी समय से खबरें आ रही थी कि रणदीप हुड्डा अपनी लॉग टाइम गर्लफ्रेंड लिन लैशराम से शादी करने वाले हैं। अब एक्टर ने खुद सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी साझा की है।
रणदीप जल्द करेंगे अपनी गर्लफ्रेंड संग शादी-
अपनी शानदार एक्टिंग से सभी का दिल जीतने वाले एक्टर रणदीप हुड्डा ने सोशल मीडिया पर अपनी शादी से जुड़ी जानकारी फैंस के साथ साझा की है। इस जानकारी के बाद फैंस लगातार एक्टर को बधाई दे रहे हैं।
इस पोस्ट में बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा ने एक पोस्ट में बताया है कि वह और लिन 29 नवंबर 2023 में शादी करने जा रहे हैं। रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम की शादी इम्फाल में होगी और फिर मुंबई में रिसेप्शन होगा।
खास पोस्ट में एक्टर ने लिखा है, 'हमारे पास एक्साइटिंग न्यूज है।' 'जिस तरह 'महाभारत' में अर्जुन ने मणिपुर की वॉरियर प्रिंसेस चित्रांगदा से शादी की थी। हम भी परिवार के आशीर्वाद से शादी करने जा रहे हैं।'
इस खास पोस्ट में आगे लिखा है, 'हमारी शादी मणिपुर के इम्फाल में 29 नवंबर को होगी। इसके बाद मुंबई में रिसेप्शन होगा। इस नए सफर पर बढ़ते हुए हमें आपके प्यार और आशीर्वाद की जरूरत है।'
रणदीप और लिन लैशराम का रिश्ता-
सूत्रों की मानें बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम पिछले काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों अक्सर साथ में पार्टीज करते हुए बाहर घूमते हुए देखे गए हैं। सोशल मीडिया पर भी दोनों ककी कई सारी फोटोज हैं। लिन लैशराम उम्र में रणदीप हुड्डा से 10 साल छोटी हैं।


Click it and Unblock the Notifications
