रणदीप हुड्डा की पत्नी लिन लैशराम ने झेला मिसकैरेज का दर्द, अब इस बात का सता रहा डर...
बॉलीवुड गलियारे में एक के बाद एक गुज न्यूज मिल रही हैं। किसी सितारे के बच्चा हो गया है तो किसी ने गुड न्यूज एनाउंस की है। बता दें कि कुछ समय पहले ही एक्टर रणदीप हुड्डा ने भी पत्नी लिन लैशराम के प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। दोनों की गुड न्यूज सुन फैन्स तो खुशी के मारे फूले नहीं समाए और फैन्स ने कपल को दोनों के नए सफर की जमकर बधाई दी। माना जा रहा है कि लिन साल 2026 में अपने बच्चे को जन्म देंगी।

मिसकैरिज को याद कर रो पड़ीं लिन
बता दें कि हाल ही में एक्ट्रेस ने अपनी प्रेग्नेंसी पीरियड में अपने मिसकैरिज का दर्द भी साझा किया है। ई टाइम्स से बात करते हुए लिन ने बताया कि इस साल की शुरुआत में हम दोनों ने ही मिसकैरिज का दर्द झेला, लेकिन हम खुद को बहुत ही आभारी मानते हैं कि ईश्वर ने आशीर्वाद बनाया और खुशखबरी मिली। अब जल्द ही नन्हा मेहमान दस्तक देने वाला है। बस अब सब कुछ ठीक हो। यह किसी भी खूबसूरत तोहफे से कम नहीं है। लिन ने आगे बताया कि साल 2026 की शुरुआत में डिलीवरी हो सकती है।
चुन रहे हैं बच्चे का नाम
लिन ने आगे अपने होने वाले बच्चे के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि हम दोनों ही अब अपने होने वाले बच्चे और उसके नाम पर चर्चा करते रहते हैं। फिलहाल अभी तक हम कोई भी नाम तय नहीं कर पाए हैं, लेकिन जब भी हम बात करते हैं बच्चे का कमरा ही हमारा मेन टॉपिक होता है। लिन बताती हैं कि रणदीप उन्हें कमरा सजाने के कई आइडिया भेजते रहते हैं। आपको बता दें कि रणवीर और लिन दोनों ही फैन्स के पसंदीदा कपल में से एक हैं। दोनों ने साल 2023 में शादी रचाई थी। वहीं शादी के दो साल बाद कपल ने खुशखबरी सुनाई है।


Click it and Unblock the Notifications











