शर्टलेस दूल्हा, बिकिनी में दिखी दुल्हनिया.. नए साल पर बीवी के साथ आउट ऑफ कंट्रोल हुए रणदीप हुड्डा

Randeep Hooda Lin Laishram Pics- साल 2023 का अंत हुआ है और सभी 2024 का स्वागत कर रहे हैँ। ऐसे में कुछ बॉलीवुड कपल्स की तस्वीरें और वीडियोज भी सामने आकर वायरल हो रहे हैं। लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा में अभिनेता रणदीप हुड्डा हैं जो कि हाल ही में दुल्हा बने हैं।
हाइवे अभिनेता ने 29 नवंबर को अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड लिन लैशराम से शादी कर ली थी। उनकी शादी मणिपुर में मैतेई रीति-रिवाज से हुई थी। इस वक्त दोनों हनीमून पर और नए साले के मौके पर कुछ तस्वीरें सामने आकर आग की तरह वायरल हो ही हैं।
इन तस्वीरों की बात करें तो रणदीप हुड्डा शर्टलेस नजर आ रहे हैं जबकि लिन को ब्लैक कलर की बिकिनी में देखा जा सकता हैँ। दोनों का अंदाज काफी अलग हैं। रोमांटिक कपल एक दूसरे में खोया हुआ नजर आ रहा है और देखने में दोनों काफी हॉट लग रहे हैं।
रणदीप हुड्डा ने जैसे ही नई दुल्हनिया के साथ ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की लोग कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। एक ने लिखा है, ''भाई बस ये नही करना था।'' एक का कहना था, ''हट ल्यो।। जाट मूड मै है।'' एक ने लिखा, ''आप से ये उम्मीद नहीं थी।''
एक ने लिखा, ''जाटों के संस्कार नही है ये।'' एक ने लिखा, ''बस करो भाई इस साल आपकी शादी हुई है, हम अभी भी सिंगल हैं।'' एक का कहना था, ''भाई बिल्लो बागे बिलिया दा की करेगी।'' एक ने लिखा, ''जी से लेगया छोरीचौ।'' इस तरह के ढेरों कमेंट्स सामने आ रहे हैं।
हालांकि अभिनेता ने फैंस को किसी तरह का कोई रिएक्शन नहीं दिया है। रणदीप हुड्डा को सोशल मीडिया पर इस तरह के अंदाज में आपने पहले कभी नहीं देखा होगा। वर्कफ्रंट अभिनेता वीर सांवरकर फिल्म को लेकर चर्चा में थे। इस फिल्म में रणदीप के लुक को लेकर लो काफी हैरान हो रहे हैँ। फिलहाल आप देखिए तस्वीरें...


Click it and Unblock the Notifications