#WC83: रणवीर सिंह के पहले रणदीप हुडा ने दिया था कपिल देव का लुक टेस्ट, तस्वीरें वायरल
कबीर खान की वर्ल्ड कप 1983 फिल्म 83 की शूटिंग तेज़ी से चल रही है। फिल्म में रणवीर सिंह कपिल देव की भूमिका में दिखाई देंगे। लेकिन अब कपिल देव की भूमिका के लिए पहली चॉइस की तस्वीर कपिल देव के ही लुक में तेज़ी से वायरल हो रही है। दरअसल, पहले ये फिल्म संजय पूरन सिंह बना रहे थे और उस समय फिल्म के हीरो थे रणदीप हुडा।
इतना ही नहीं, रणदीप हुडा ने कपिल देव की भूमिका के लिए अपना लुक टेस्ट भी ले लिया था और वर्ल्ड कप 1983 से कपिल देव की सबसे अहम तस्वीर, रणदीप हुडा के साथ वायरल हो रही है। रणदीप हुडा इस तस्वीर में कपिल देव की तरह, वर्ल्ड कप ट्रॉफी उठाए दिखाई दे रहे हैं और परफेक्ट नज़र आ रहे हैं।

लेकिन फिर चीज़ें बड़े स्तर पर बदलीं और ये प्रोजेक्ट कबीर खान के हाथ में आ गया। कबीर खान को प्रोजेक्ट मिलते ही स्टारकास्ट वापस से बदली और रणवीर सिंह के हिस्से में ये प्रोजेक्ट आ गया। इस प्रोजेक्ट के लिए रणवीर सिंह ने कड़ी मेहनत की है। खासतौर से कपिल देव की बॉलिंग स्टाईल सीखने के लिए।
अब देखना है कि फिल्म में ये सारे कलाकार अपनी भूमिकाओं को कितने करीब तक निभा पाते हैं। कुल मिलाकर दर्शक भारत की ये ऐतिहासिक जीत देखने के लिए काफी उत्साहित हैं।
मिलिए फिल्म की पूरी टीम से -


Click it and Unblock the Notifications












