दूल्हा बनने को तैयार 47 साल के रणदीप हुडा, लंबे रिलेशनशिप के बाद मणिपुर की ये बाला बनेंगी दुल्हन!

randeep-hooda-to-tie-the-knot-in-november-end-with-his-long-time-girlfriend-lin-laishram

Randeep Hooda to tie the knot in November: जल्द ही बॉलीवुड में एक और शादी होने वाली है। जी हां, खबरें आ रही हैं कि एक्टर रणदीप हुडा एक लंबे रिलेशनशिप के बाद, अपनी गर्लफ्रैंड और अभिनेत्री लिन लैशराम के साथ शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। हालांकि इनकी शादी काफी सीक्रेटली होने वाली है, मतलब बिना किसी तामझाम के।

ईटाइम्स के रिपोर्ट्स की मानें तो इनकी शादी नवंबर के अंत तक होने वाली है। जिसमें सिर्फ दोनों के परिवार और बहुत करीबी दोस्त ही शामिल होंगे। साथ ही ये शादी मुंबई में नहीं होने वाली है।

मीडिया से अटेंशन नहीं चाहते रणदीप

रणदीप से जुड़े सूत्र की मानें तो, एक्टर बहुत ही प्राइवेट पर्सन हैं और अपनी शादी में मीडिया से किसी तरह का अटेंशन नहीं चाहते। जैसे ही दोनों शादी कर लेंगे, सोशल मीडिया पर इसकी घोषणा कर दी जाएगी। खास बात है कि रणदीप और लिन लंबे समय से रिश्ते में हैं, लेकिन कभी भी दोनों ने आधिकारिक तौर पर अपने रिश्ते को लेकर बातें नहीं की हैं। हालांकि सोशल मीडिया पर दोनों एक दूसरे के लिए पोस्ट शेयर करते हैं।

बता दें, रणदीप और लिन की उम्र में भी बड़ा फासला है। एक्टर 47 साल के हैं, जबकि उनकी गर्लफ्रैंड की उम्र 37 साल है। रणदीप ने पहली बार अपने रिश्ते के बारे में 2021 में लिन के जन्मदिन पर बताया था। उन्होंने सोशल मीडिया पर उन्हें प्यार से हॉट फज कहा था।

कौन हैं लिन लैशराम!

बता दें, लिन एक पॉपुलर मॉडल और एक्ट्रेस हैं। वह मणिपुर की रहने वाली हैं। लिन 'मैरी कॉम', 'रंगून' और 'उमरिका' जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। हाल ही में वो करीना कपूर की फिल्म 'जानें जान' में भी नजर आई थीं। वह पहली बार शाहरुख खान स्टारर 'ओम शांति ओम' में एक कैमियो में नजर आई थीं। फिल्मों में आने से पहले उन्होंने मिस नॉर्थ ईस्ट ब्यूटी पेजेंट में हिस्सा लिया था और उसमें वह फर्स्ट रनर-अप रही थीं।

Read more about: randeep hooda
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X