राधे फिल्म से पहले क्या रचाएंगे रणदीप हुड्डा शादी, 4 साल से मणिपुर मॉडल को कर रहे हैं डेट !
बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा लंबे समय से मणिपुर की मॉडल लिन लैशरम को डेट कर रहे हैं। अक्सर दोनों के अफेयर की खबरें सामने आती हैं। लेटेस्ट रिपोर्ट्स की मानें तो रणदीप हुड्डा अपनी गर्लफ्रेंड लिन लैशराम के साथ जल्द ही शादी रचाने जा रहे हैं। कहा जा रहा है कि रणदीप हुड्डा ने अपने पेरेंट्स से लिन को मिलवाने हरियाणा ले जाएंगे। रिपोर्ट्स की मानें तो करीब दो साल पहले रणदीप अपनी बहन से गर्लफ्रेंड को मिलवा चुके हैं। अब वह अपनी जिंदगी में नया कदम उठाने जा रहे हैं।
बताया जा रहा है कि माता पिता से मुलाकात करवाने के बाद रणदीप हुड्डा जल्द ही शादी का ऐलान कर सकते हैं। हालांकि अभी दोनों की ओर से ऑफिशियल ऐलान नहीं हुआ है। लिन लैशराम और रणदीप हुड्डा को कई बार साथ में स्पॉट किया जा चुका है। पिछले चार साल से एक दूसरे को ये कपल डेट कर रहा है।

कहा जाता है कि दोनों का अफेयर साल 2016 में शुरू हुआ। इसके बाद अक्सर दोनों साथ में स्पॉट हुए। साल 2018 में दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम में दोनों को साथ में मैच एन्जॉय करते हुए देखा गया।
रणदीप हुड्डा के वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान खान के साथ एक बार फिर फिल्म 'राधे' में नजर आने वाले हैं। इससे पहले वह सलमान खान संग फिल्म 'किक' में नजर आ चुके हैं। 'सबरजीत', 'लाल रंग', 'हाईवे', 'सुलतान' और 'दो लफ्जों' की कहानी जैसी कई फिल्मों में काम कर चुके हैं।
रणदीप हुड्डा की गर्लफ्रेंड लिन लैशराम के करियर की बात करें तो वह एक मॉडल होने के साथ साथ एक्ट्रेस भी हैं। खास बात ये है कि वह बॉलीवुड की फिल्म में भी नजर आ चुकी हैं। वह 'मेरी कॉम' फिल्म में प्रियंका चोपड़ा के साथ काम करने से लेकर शाहरुख खान की 'ओम शांति ओम' में कैमियो कर चुकी हैं।


Click it and Unblock the Notifications











