दुखी ओमंग कुमार ने कहा - "सरबजीत के लिए रणदीप हुड्डा का अवार्ड जीतना बनता था"

By Shweta

सरबजीत के डायरेक्टर ओमंग कुमार का कहना है कि रणदीप हुड्डा अपनी जबरदस्त परफॉर्मेंस और ट्रांसफॉर्मेशन के लिए अवार्ड के हकदार थे। आपको बता दें कि फिल्म सरबजीत की जिंदगी पर आधारित थी।सरबजीत एक भारतीय नागरिक थे जिन्हें सीमा पार करने की वजह से पाकिस्तान ने हिरासत में लिया था और जासूस होने का शक जताया था।

इसके बाद बुरी तरह जेल में प्रताड़ित किया गया और उनकी पाकिस्तान जेल में ही मृत्यु हो गई। इसी के बारे में बात करते हुए फिल्म के डायरेक्टर ओमंग कुमार ने कहा है कि "रणदीप के साथ न्याय नहीं हुआ। लोगों ने उनके किरदार और मेहनत की खूब तारीफ की लेकिन इसे अवार्ड के रूप में उन्हें नहीं दिया गया। कम से उन्हें नॉमिनेट तो किया जाता। उन्होंने इस फिल्म के लिए जितनी मेहनत की थी उस लिहाज से ये काफी दुखी करने वाली घटना है।"

randeep-hooda-should-have-won-an-award-sarabjit-says-upset-omung-kumar

उन्होंने साथ ही ये भी कहा कि "सभी जानते हैं कि वो बेस्ट परफॉर्मर थे और उन्हें नॉमिनेट तक नहीं किया गया। मैं वाकई इससे डिस्टर्ब हो गया। उन्होंने फिल्म में एक अलग लेवल पर काम किया और उनके साथ ऐसा किया गया।" ओमंग कुमार ने ये भी कहा कि रणदीप हुड्डा और ऐश्वर्या राय ही फिल्म के लिए उनकी पहली पसंद थे।

ओमंग कुमार ने ये भी कहा कि "जिस तरह से उन्होंने ट्रांसफॉर्मेशन किया ये कोई और एक्टर नहीं कर सकता था। वो काम के प्रति सर्मपित शख्स हैं। उन्होंने उस दुनिया को जिया। मैं एक मैच्योर शख्स इस किरदार के लिए चाहता था जो अच्छे से ट्रांसफॉर्मेशन कर सकते ।ऐश्वर्या राय ने भी एक खूबसूरत लड़की से लेकर 54 साल की महिला का किरदार बखूबी निभाया।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X