रणदीप हुड्डा का अनोखा डॉगी बाम्बी करता है भगवान की पूजा, इंटरनेट पर छाई संस्कारी फोटो Viral
सलमान खान की राधे में अपनी विलेन की भूमिका से छा जाने वाले रणदीप हुड्डा ने एक खास फोटो इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। इस फोटो में दिखाई दे रहा है रणदीप हुड्डा का संस्कारी डॅाग। जो रणदीप के साथ पूजा कर रहे हैं। खुद रणदीप हुड्डा ने अपने इस डॅाग को संस्कारी नाम दिया है।
इसी के साथ इस हफ्ते की शुरुआत से ही सोशल मीडिया पर जो तस्वीर छाई हुई है वो यही है। रणदीप हुड्डा ने अपने प्यार डॅागी बाम्बी के साथ एक तस्वीर शेयर की है। इस पोस्ट को शेयर करते हुए उन्होंने बाम्बी को संस्कारी डॅाग बताया है। बता दें कि यह फोटो उस समय की है जब भगवान की मूर्ति के सामने रणदीप सिर झुकाए नजर आ रहे हैं।

वहीं उनके ठीक बगल में बाम्बी भी उनके ही अंदाज में खडा हुआ है। बाम्बी अपनी पिछली टांगों पर खड़ा दिखाई दे रहा है। आप ये भी कह सकते हैं कि तस्वीर में वह भगवान के सामने प्रणाम वाली मुद्रा में नजर आ रहा है। रणदीप ने इस फोटो के साथ कैप्शन में लिखा है- संस्कारी डॅाग अलर्ट, बाम्बी, #MondayMotivation, #DogOfInstagram #Adoptdontshop। खास बात ये है इस फोटो को अभी तक लाखों लोग पसंद कर चुके हैं।
लाइक करने की गिनती बढ़ती जा रही है। पूजा करते हुए उनकी डॅागी की इस फोटो पर फैंस तेजी से प्रतिक्रिया दे रहे हैं। अगर आप रणदीप का इंस्टाग्राम देखेंगे तो पायेंगे कि वह जानवरों से बेहद प्यार करते हैं। आने वाले दिनों में वह जल्द ही 'अनफेयरएनलवली' में इलियाना डिक्रूज के साथ दिखाई देंगे। फिलहाल आप तब तक के लिए उनकी इस फोटो पर प्यार बरसा सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications












