'मैं हिंदू-मुस्लिम नहीं करना चाहता...', जाने क्यों रणदीप हुड्डा ने ठुकराई थी 'छावा', बोले- सच कहूं तो...

Randeep Hooda On Rejected Chhaava: विक्की कौशल की साल 2025 में रिलीज हुई फिल्म छावा न सिर्फ सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में शुमार हुई बल्कि अक्षय खन्ना के औरंगजेब के दमदार किरदार को लेकर भी इसकी काफी ज्यादा तारीफ की गई थी।

Randeep Hooda

खबरों के अनुसार लेकिन इससे पहले इस किरदार को रणदीप हुड्डा को ऑफर किया गया था। तब रणदीप हुड्डा अपनी फिल्म 'स्वतंत्र वीर सावरकर' से जुड़े हुए विवादों में फंसे हुए थे। उन्होंने एक और राजनीतिक तौर से संवेदन प्रोजेक्ट करने से इसीलिए मना कर दिया था। उन्होंने अपने फैसले को समझाते हुए बताया कि वह हिंदू मुस्लिम वाले पूरे मुद्दे में नहीं पड़ना चाहते हैं।

जूम के साथ एक इंटरव्यू के दौरान रणदीप हुड्डा ने इस पर बात की और बताया कि क्यों उन्होंने छावा फिल्म को ठुकरा दिया था। इस पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि "मुझे लक्ष्मण एक निर्देशक और व्यक्ति दोनों के तौर पर बहुत पसंद है। उन्होंने सबसे पहले मुझे छाव में औरंगजेब का किरदार ऑफर किया था। तब मैं बहुत ज्यादा पतला था और सिर मुंडवा रखा था। ऐसा इसीलिए क्योंकि मैंने तभी सावरकर फिल्म की शूटिंग खत्म की थी। तब मैं पोस्ट प्रोडक्शन में बिजी था और एक आईपी कोर्ट कैसे भी चल रहा था। तब हर तरफ पहले से ही हिंदू मुस्लिम नैरेटिव फैला हुआ था और इसीलिए मैं फिर से उसे रास्ते पर नहीं चलना चाहता था।"

रणदीप हुड्डा ने इस पर आगे बात की और बताया कि निर्माता दिनेश विजान के साथ में उनके लंबे वक्त से चलते आ रहे संबंधों ने भी उनके नए सहयोग में काफी भूमिका निभाई थी। इस पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि "मैं दिनेश के साथ में उनकी पहली प्रोडक्शन कॉकटेल से काम शुरू किया। तब फिल्म में मेरा छोटा सा किरदार था क्योंकि तब सच कहूं तो मुझे अपने घोड़ों के खर्च के लिए पैसे चाहिए थे। तभी से हम दोनों के बीच काफी अच्छा रिश्ता रहा है। मैं एक निर्माता के तौर पर उनकी समझदारी की भी तारीफ करता हूं। साथ ही इसी तरह यह नया प्रोजेक्ट जुड़ा और मैं इसका हिस्सा बनकर भी काफी खुश हूं।"

रणदीप हुड्डा को जल्द ही लक्ष्मण उतेकर की फिल्म 'ईटाह' में देखा जाने वाला है। यह बहुत ही फेमस मराठी तमाशा तमानशा कलाकार विठाबाई नारायणगांवकर की बायोपिक है। इस फिल्म में श्रद्धा कपूर को लीड किरदार में देखा जाएगा और खबरों के अनुसार रणदीप हुड्डा उनके लवर का किरदार निभाएंगे।

Read more about: randeep hooda chhaava
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X