Oooo.. इस एक्टर ने ठुकराया 3 करोड़ का ऑफर.. क्या बात है!
[बॉलीवुड न्यूज] रणदीप हुडा बॉलीवुड के उन एक्टरों में से हैं, जिन्होंने काफी कम फिल्मों से इंडस्ट्री में एक अहम जगह बनाई है। हाईवे और साहब, बीवी और गैंग्सटर जैसी सफल फिल्मों के मुख्य किरदार निभाने वाले रणदीप ने हाल ही में 3 करोड़ का ऑफर ठुकरा दिया है।

जी हां, एक्टर- प्रोड्यूसर पवन कल्याण की फिल्म गब्बर सिंह-2 फ्लोर पर आने वाली है। इसी तेलुगु फिल्म में रणदीप को विलेन का रोल ऑफर किया गया, जिसे उन्होंने बेखटके इंकार कर दिया। दिलचस्प बात यह है कि इस रोल के लिए रणदीप को तीन करोड़ दिया जा रहा था।
निर्माता रणदीप को विलेन दिखाना चाहते थे, जिसके लिए रणदीप ने मना कर दिया। अब इसके पीछे की मुख्य वजह क्या है वह तो रणदीप ही जानें, लेकिन उम्मीद है कि उन्होंने यह फैसला काफी सोच समझ कर लिया होगा। बता दें, इस फिल्म की शूटिंग 29 मई से शुरु की जाएगी।
रणदीप हुडा की फिल्म 'मैं और चार्ल्स' इस साल रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में वे चार्ल्स शोभराज भी भूमिका निभाते नजर आएंगे।
विशेष नोट- बॉलीवुड की और भी रोचक खबरें सीधे मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट.


Click it and Unblock the Notifications
