अदिति संग रोमांस की खबरों को गलत भी तो नहीं बताया रणदीप ने!

रणदीप हुड्डा अपनी एक्टिंग को लेकर कम और अपने लव अफेयर्स कोलेकर ज्यादा चर्चा में रहे हैं। रणदीप हुड्डा की लव लेडी में सुष्मिता सेन, नीतू चंद्रा और अब अदिति राव हैदरी का नाम शामिल हुआ है। हालांकि अदिति संग रोमांस की खबरों को लेकर रणदीप हुड्डा ने हा भी नहीं की है लेकिन उन्होंने ये भी नहीं कहा है कि ऐसा कुछ नहीं है। रणदीप ने ये कहा है कि वो अपनी लव लाइफ के बारे में कुछ भी बात नहीं करना चाहते हैं। क्योंकि वो नहीं चाहते कि किसी को बुरा लगे। वैसे रणदीप की इस बुरा लगने वाली बात को लेकर ये भी सोचा जा सकता है कि हो सकता है कि रणदीप अपने मुंह से ये बात नहीं कहना चाहते हों ताकि उनकी हाल ही में एक्स हुई गर्लफ्रैंड सुष्मिता को इस बात का बुरा ना लगे।

रणदीप हुड्डा अपनी आने वाली फिल्म जॉन डे के प्रमोशन में आजकल काफी व्यस्त हैं लेकिन उनका कहना है कि इस वक्त वो किसी अपनी लव लाइफ को लेकर कुछ भी बात नहीं करना चाहते हैं। रणदीप हुड्डा की फिल्म जॉन डे एक बदले पर आधारित फिल्म है और इस फिल्म में रणदीप के साथ नसीरुद्दीन शाह भी मुख्य भूमिका में हैं। रणदीप हुड्डा ने कहा कि वो चाहते हैं कि उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में बात ना की जाए लेकिन लोगों को ये सब बातें करने और जानने में मजा आता है। रणदीप ने कहा "मैं इस बारे में बात नहीं करना चाहता हूं। मुझे लगता है कि किसी को इससे मतलब क्यों है कि मै किससे प्यार करता हूं, कौन मेरी जिंदगी में है। मैं ये सब आपको क्यों बताउं।"

रणदीप हुड्डा और सुष्मिता सेन के बीच कुछ समय पहले ही ब्रेक अप हुआ है और खबर है कि ये ब्रेक अप शांति से नहीं हुआ है। बल्कि इस ब्रेक अप को लेकर दोनों के बीच काफी दूरियां आ गयी हैां दोनों अब एक दूसरे के रास्ते में भी नहीं आना चाहते हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X