ट्रेन की टक्कर से दो बाघ और एक हाथी की मौत, दुखी रणदीप हुड्डा ने कर डाला ये पोस्ट!
अभिनेता रणदीप हुड्डा इस समय अपनी फिल्म राधे को लेकर चर्चा में चल रहे हैं और सभी जानते हैं कि वो जानवरों से कितना प्रेम करते हैँ। इसी कारण हमेशा से वो जानवरों को लेकर पोस्ट कर रहे हैं और उनकी सुरक्षा की बात करते हैँ। लेकिन इस बार कुछ ऐसा हुआ है जो कि आपको काफी दुखी करने वाला है। अभिनेता ने कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की हैं जिनमें एक हांथी और दो टाइगर मृत पड़े हुए हैं।
दरअसल इन जानवरों की मौत ट्रेन की टक्कर से हुई है और सभी के शव रेलवे ट्रैक या उसके उसके पास में पाए गए हैँ। इसको लेकर रणदीप हुड्डा काफी दुखी हैं। उन्होन इन तस्वीरें के साथ लिखा है कि..

'वन्य जीवों के लिए रेलवे पटरियों पर जंगली जानवरों की मौत स्वीकार्य नहीं है। दो बाघ और अब यह हाथी (अलग-अलग जगह) 1 महीने के भीतर। शमन उपायों के लिए मौजूदा ट्रैक की समीक्षा की जानी चाहिए और ऐसे क्षेत्रों को ध्यान में रखकर इन जानवरों को बचाने के लिए लिए नए ट्रैक बनाने चाहिए।'


Click it and Unblock the Notifications











