रणदीप हुड्डा बनेंगे ‘बिकनी किलर’...
महेश भट्ट की मर्डर 3.. की फिल्म से कड़क और कातिलाना अंदाज लोगों के सामने पेश करने वाले अभिनेता रणदीप हुड्डा बहुत जल्द अब लोगों के सामने 'बिकनी किलर' के रूप में दिखायी देंगे। चौंक गये ना..लेकिन यही सच है कि रणदीप हुड्डा अब चार्ल्स शोभराज के रूप में 'बिकनी किलर' बनकर लोगों को चौंकाने और डराने वाले हैं।
खबर है कि डीएआर मोशन पिक्चर्स ने चार्लस शोभराज के वकीलों से अनुमति लेकर फिल्म बनाने की सोची है जिसके बाद फिल्म के लिए रणदीप हुड्डा का नाम फाइनल हुआ है।
इस फिल्म के निर्माता प्रवाल रमन का कहना है कि वह इस फिल्म में केवल चार्ल्स का वो ही हिस्सा दिखायेंगे जो कि भारत को प्रभावित करता है। फिल्म का नाम अभी तय नहीं हैं और ना ही स्टारकास्ट को फाइनल किया गया है।आपको बता दें कि बिग बॉस सीजन 5 में चार्ल्स शोभराज की पत्नी निहिता भी प्रतियोगी के रूप में नजर आयी थीं। चार्लस शोभराज को सीरयल कीलर के रूप में जाना जाता है जिसने 12 बिकनी हसीनाओं का मर्डर किया था और इस समय उम्रकैद की सजा भुगत रहा है।


Click it and Unblock the Notifications
