सलमान खान की राधे में खतरनाक विलेन बनने पर रणदीप हुड्डा का खुलासा- बेहद ब्लैक किरदार, ईद पर धमाका

By Filmibeat Desk

सलमान खान की राधे रिलीज के लिए तैयार है। ईद पर एक बार फिर से एक्शन का धमाल करते हुए सलमान नजर आने वाले हैं। लेकिन इस बार विलेन के तौर पर स्क्रीन पर छाने के लिए तैयार हैं लोकप्रिय अभिनेता रणदीप हुड्डा। फिल्म के ट्रेलर और गाने में रणदीप के लुक और किरदार की झलक दिखाई दी है।

ट्रेलर में कुछ क्षण में हमने सलमान और रणदीप के किरदारों को एक-दूसरे के साथ बातचीत और फाइट करते देखा था जिससे दर्शकों को इस बात का अंदाजा लग गया कि यह एक अल्टीमेट फेस-ऑफ होने वाला है।

Randeep hudda

फिल्म में उनकी भूमिका के बारे में बात करते हुए, रणदीप हुड्डा ने कहा, "मैंने अपने करियर में कई ग्रे किरदार निभाए हैं। इसलिए, इस तरह के पूरी तरह से ब्लैक किरदार में ढलना एक रोमांचक अनुभव था।

स्वैग वाला किरदार

स्वैग वाला किरदार

राणा के स्वभाव में ढलने के लिए अन्य पहलुओं की तुलना में लुक और स्वैग की अधिक आवश्यकता थी। यह सलमान के साथ मेरा तीसरा सहयोग है>

रणदीप के लिए काफी अलग किरदार

रणदीप के लिए काफी अलग किरदार

यह हमेशा की तरह मजेदार और रोमांचक था।"प्रोडक्शन से जुड़े सूत्र ने बताया, "यह भूमिका रणदीप के लिए भावनात्मक रूप से अलग होगी क्योंकि यहां उन्हें एक क्रूर और व्यवहारिक किरदार को अपनाना था।

किक से काफी दिलचस्प किरदार

किक से काफी दिलचस्प किरदार

किक में सलमान खान के साथ रिश्ता एक अलग स्थान पर था। राधे में, वे दोनों अपनी सीमाओं को पार करते हुए दिखाई देंगे और ऐसे दृश्य हैं जहां वे एक-दूसरे के साथ लड़ते हुए नज़र आएंगे।

सलमान खान की राधे

सलमान खान की राधे

बता दें कि"सलमान खान के साथ, फ़िल्म में दिशा पटानी, रणदीप हुड्डा और जैकी श्रॉफ भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नज़र आएंगे। 'राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई' को सलमान खान फिल्म्स ने ज़ी स्टूडियो के साथ मिलकर प्रस्तुत किया है।

ईद पर 13 मई को रिलीज

ईद पर 13 मई को रिलीज

सलमान खान, सोहेल खान और रील लाइफ प्रोडक्शन प्राइवेट लिमिटेड द्वारा निर्मित, यह फिल्म इस साल ईद के मौके पर 13 मई को रिलीज होगी। फिल्मों को ज़ी5 पर 'पे-पर-व्यू' सर्विस ज़ी प्लेक्स पर देखा जा सकता है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X