मुश्किल था सन्नी संग इंटीमेट सीन करना: रणदीप हुड्डा

रणबीर का मानना है कि इसके लिए उनके जैसे कलाकार को और भी ज्यादा मेहनत करनी होती है। अभिनेता रणदीप हुड्डा ने एक अंग्रेजी अखबार द्वारा पूछे गए सवाल पर कहा कि फिल्म जिस्म 2 में उनके और अभिनेत्री सन्नी लियोन के बीच फिल्माया गया सेक्सी लव मेकिंग सीन एक ऐसा क्षण था जब वो बहुत ज्यादा नर्वस और डरे हुए थे और उनके द्वारा लगातार रिटेक लिए जा रहे थे।
साथ ही रणदीप ने ये भी बताया कि फिल्म साहब बीवी और गैंगस्टर के रिलीज होने के बाद अक्सर पार्टियों में शादी शुदा महिलाएं अपने पति की मौजूदगी में उन्हें अपना ड्राइवर बनने का ऑफर देती हैं। वो समय उनके लिए ठीक वैसा ही होता है जब किसी इंसान के शरीर से उसकी जान निकलती है।
अभिनेत्री सन्नी लियोन के बारे में जानकारी देते हुए रणदीप ने कहा कि सन्नी को भले ही लोग कुछ भी कहे लेकिन अपने काम के लिए वो बहुत ज्यादा ही सजक और गंभीर है जिससे ये लगता है सन्नी एक बहुत ही प्रतिभाशाली अभिनेत्री हैं। साथ ही रणदीप ने ये भी कहा कि जब फिल्म में वो लव मेकिंग स्कीन की शूटिंग कर रहे थे तो उस क्षण सन्नी भी वैसे ही घबरा रही थी जैसे कि वो और उस समय इन दोनों के घबराने से फिल्म निर्देशक पूजा भट्ट बहुत ज्यादा ही परेशान हुई थीं।
इस सीन एक बारे में रणदीप ने अपने ट्विटर में लिखा है कि ऐसे सीन बहुत ही मुश्किल और नर्वस करने वाले होते हैं। गौरतलब है की रणदीप हुड्डा और पोर्न स्टार सन्नी लियोन फिल्म जिस्म 2 में नजर आने वाले हैं जहां इस फिल्म के माध्यम से सन्नी बॉलीवुड में अपनी एंट्री कर रही हैं।जहां ये खबर आने के बाद की इस फिल्म की शूटिंग के दौरान सभिनेत्री सन्नी लियोन सेक्स सीन देते वक्त शर्मा गयी थी सम्पूर्ण भारतवर्ष आश्चर्यचकित रह गया था।


Click it and Unblock the Notifications