अदिति को किस करने के बाद रणदीप को आई चंद्रा की याद!

नीतू चंद्रा के साथ रणदीप हुड्डा का अफेयर काफी पहले खत्म हो चुका था और सुष्मिता सेन के बाद अब वो अदिति राव हैदरी के पास पहुंच चुके हैं। लेकिन खबर है कि रणदीप अपने इस अफेयर के बारे में कुछ भी बात नहीं करना चाहते हैं। रणदीप हुड्डा ने हाल ही में अपनी फिल्म जॉन डे के प्रमोशन्स के दौरान कहा कि वो अपनी लव लाइफ के बारे में किसी से कोई बात नहीं करना चाहते हैं क्योंकि उन्हें लगता है कि लोगों को उनकी लव लाइफ के बारे में जानने का कोई मतलब नहीं है। रणदीप हु्डडा ने सिर्फ अपनी फिल्म जॉन डे के बारे में बात की और इसके अलावा अपने पर्सनल लाइफ से जुड़ी बातों पर कमेंट करने से इंकार कर दिया।

वैसे रणदीप के इस बेरुखी भरे जवाब को देखकर तो यही लगता है कि हो सकता है कि रणदीप वापस नीतू चंद्रा के पास जाना चाहते हैं इसीलिए वो अदिति राव हैदरी के बारे में कुछ भी बोलकर उसे बड़ा नहीं बनाना चाहते। रणदीप हुड्डा ने कहा कि वो नहीं चाहते कि उनकी बात से किसी को कुछ बुरा लगे। दूसरी तरफ कुछ समय पहले ही रणदीप और सुष्मिता सेन का भी ब्रेक अप हुआ है क्योंकि सुष्मिता सेन और रणदीप के बीच कुछ वजहों को लेकर झगड़े चल रहे थे। इस ब्रेक अप के बाद सुष्मिता सेन और रणदीप तो एक दूसरे से बात तक नहीं करते हैं। क्योंकि दोनों के बीच अब दोस्ती भी नहीं रह गयी है।

तो अब रणदीप के पास नीतू के पास वापस जाने के सिवा कोई चारा नहीं है क्योंकि अगर वो अदिति को लेकर इतने ही सीरियस होते तो वो भला मीडिया को क्यों कहते कि अदिति संग उनका कुछ रिलेशन नहीं है। रणदीप अब डबल गेम खेलना चाहते हैं। मीडिया को ये कहकर कि उनके और अदिति के बीच कुछ नहीं है वो चाहते हैं कि नीतू को ये लगे कि रणदीप अदिति को पसंद नहीं करते हैं और वो रणदीप को दोबारा से अपना लें। अदिति और रणदीप के किसिंग सीन को लेकर जो इतनी खबरें और तस्वीरें लीक हो चुकी हैं भला उसपर रणदीप किस तरह से कमेंट करेंगे। क्योंकि वो तस्वीरें ही इस प्रेम कहानी की सबूत हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X