FIRST LOOK: रणदीप हुडा का सरबजीत लुक दहशत से भर देगा!
[बॉलीवुड समाचार] रणदीप हुडा का सरबजीत बायोपिक से पहला लुक सबके सामने आ चुका है और अगर ये आपको नहीं डराता तो पता नहीं क्या डराएगा। फिल्म सरबजीत पर बनी है जो गलती से बॉर्डर क्रॉस करके पाकिस्तान पहुंच गया था और फिर लाखों गुहार के बाद भी वापस नहीं आ पाया।
सरबजीत की रिहाई के लिए उनकी बहन ने एड़ी चोटी एक कर दी। फिल्म में सरबजीत की बहन का किरदार निभा रही हैं ऐश्वर्या राय। सरबजीत का पहला लुक और पोस्टर इतना प्रॉमिसिंग है कि फिल्म का इंतज़ार मुश्किल लगेगा।
[BOX OFFICE: शाहरूख की तिकड़ी के सामने टिकेंगे सलमान - आमिर?]
अपने किरदार को परफेक्ट करने के लिए रणदीप हुडा ने 28 दिन में 18 किलो वज़न कम किया है। और अब वो वाकई इस एक तस्वीर भर से डरा रहे हैं।
उनका लुक सरबजीत की सारी आपबीती बताने के लिए काफी है जो उसके साथ पाकिस्तान की जेल में हुई होगी। फिल्म 19 मई 2016 को रिलीज़ होगी और सरबजीत की पत्नी का किरदार निभाएंगी रिचा चड्डा।
देखिए आने वाली फिल्मों के ज़बर्दस्त लुक -


Click it and Unblock the Notifications

