प्रेग्नेंट हैं रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम, दूसरी मैरिज एनिवर्सरी पर शेयर की Good News

Randeep Hooda Lin Laishram Pregnant: बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा और उनकी पत्नी लिन लैशराम ने सोशल मीडिया पर गुड न्यूज़ का ऐलान किया है। कपल ने इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीर शेयर करके प्रेग्नेंसी की खबर दी। खास बात यह है कि उन्होंने यह खबर अपनी शादी की दूसरी सालगिरह, 29 नवंबर को दी।
कपल ने ऐसे दी प्रेग्नेंसी की जानकारी
रणदीप और लिन ने जंगल में कैम्प फायर के पास बैठी अपनी एक तस्वीर शेयर की। तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा, "दो साल का प्यार, रोमांच, और अब... एक छोटा सा वाइल्ड आने वाला है।"
फैंस और सेलेब्स ने दी बधाई
पोस्ट के बाद फैंस और फिल्म इंडस्ट्री की हस्तियों ने कपल को बधाई दी। फैसल मलिक ने लिखा, "मुबारक हो।" कई फैंस ने अपनी खुशी जताई और शादी की सालगिरह की शुभकामनाएं भी दीं।
रणदीप और लिन की शादी और लव स्टोरी
रणदीप और लिन की मुलाकात नसीरुद्दीन शाह के थिएटर ग्रुप "मोटली" में हुई थी। लॉकडाउन के दौरान दोनों साथ रहने लगे और 2022 में उन्होंने अपने रिश्ते को इंस्टाग्राम पर ऑफिशियल बनाया। दोनों ने 29 नवंबर, 2023 को मणिपुर में पारंपरिक तरीके से शादी की और बाद में मुंबई में रिसेप्शन किया, जिसमें कई फिल्मी सितारे शामिल हुए।
रणदीप हुड्डा के वर्क फ्रंट की खबर
रणदीप को आखिरी बार सनी देओल की फिल्म 'जाट' में देखा गया। अब वह सैम हार्ग्रेव की डायरेक्ट की हुई और जॉन सीना स्टारर फिल्म 'मैचबॉक्स' में नजर आएंगे।


Click it and Unblock the Notifications











