..................... Randeep Hooda is my close friend not lover said Aditi Rao Hydari - Hindi Filmibeat

रणदीप सिर्फ पसंद प्यार नहीं: अदिति राव हैदरी

फिल्म मर्डर 3 से हीरो रणदीप हुड्डा के संपर्क में आयीं अभिनेत्री अदिति राव हैदरी ने इन दिनों हुड्डा के साथ डेटिंग को लेकर चर्चा में हैं। हालांकि अदिति ने इन सारी बातों को सिरे से नकारते हुए कहा है कि वह हुड्डा के साथ किसी भी रिलेशनशिप में नहीं हैं। रणदीप एक अच्छे सह-अभिनेता हैं। मुझे उनका साथ पसंद है, लेकिन मैं उनसे बार-बार नहीं मिलती हूं। वह व्यस्त हैं और मैं भी अपने काम में व्यस्त हूं। मैं सिर्फ इतना कह सकती हूं कि मैं उनकी मुरीद हूं। मैं अपनी निजी जिंदगी के बारे में बात करना पसंद नहीं करती हूं। लेकिन मैं कहूंगी कि मैं किसी से नहीं मिल रही हूं और कुंवारी हूं।"

फिलहाल अपने काम पर पूरा ध्यान लगाने का दावा करने वाली अदिति ने कहा कि लोग प्लीज उनके बारे में अफवाएं फैलाना बंद करें। अदिति इन दिनों 16 अक्टूबर को प्रदर्शित होने वाली फिल्म बॉस को लेकर चर्चा में हैं। अदिति इस फिल्म में पहली बार अक्षय कुमार के साथ काम कर रही हैं। वह कहती हैं कि इस फिल्म में हर चीज का मिश्रण है।

फिल्म के निर्देशक एंथनी डीसूजा हैं। फिल्म में अक्षय कुमार के इंट्रो को अमिताभ बच्चन अपना वाइस ओवर देंगे। फिल्म काफी महंगी है और लंबे अरसे के बाद जोखिम भरे स्टंट लेकर अक्षय कुमार आपके सामने होंगे। फिल्म को प्रोमो को काफी अच्छा रिस्पांस मिला है। फिल्म में अक्षय कुमार के पिता का रोल मिथुन चक्रवर्ती निभा रहे हैं तो वहीं फिल्म के प्रोमों में हर जगह बिकनी पहने नजर आने वाली अदिति रॉव हैदरी भी काफी हसीन लग रही हैं। फिल्म से अदिति को काफी उम्मीदें हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X