'राधे' में सलमान खान से ऐसे टक्कर लेंगे रणदीप हुड्डा- जमकर चल रही है तैयारी, देंखे VIDEO
दबंग 3 के बाद सलमान खान की फिल्म 'राधे- योर मोस्ट वांटेड भाई' आने वाली है। जिसकी शूटिंग भी शुरु हो चुकी है। फिल्म में सलमान खान के साथ दिशा पटानी और रणदीप हुड्डा भी अहम भूमिकाओं में होंगे। रणदीप फिल्म में विलेन का किरदार निभा रहे हैं। हाल ही में रणदीप हुड्डा ने जिम में वर्कआउट करते हुए एक वीडियो शेयर किया है, जहां वो कड़ी ट्रेनिंग लेते नजर आ रहे हैं।
वीडियो शेयर करते हुए रणदीप हुड्डा ने लिखा है- 640 पाउंड्स लेग प्रेस, ट्रेनिंग कर रहा हूं क्योंकि वॉन्टेड सलमान खान से भिड़ना है.. आप कितना प्रेस कर रहे हो ब्रदर.. मैं तो अपना बेस्ट शॉट दे रहा हूं.. यही मेरा मंडे मोटिवेशन है..

गौरतलब है कि इससे पहले सलमान खान और रणदीप फिल्म सुल्तान और किक में साथ नजर आए थे। राधे का निर्देशन प्रभुदेवा करेंगे, फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे हैं सोहेल खान। फिल्म ईद 2020 पर रिलीज होने वाली है।
View this post on InstagramA post shared by Randeep Hooda (@randeephooda) on
अजय देवगन VS अक्षय कुमार- 2020 में बॉक्स ऑफिस पर होगा इन दो सुपरस्टार्स का तलहका


Click it and Unblock the Notifications