ALERT: सलमान खान की सुल्तान में 'किक' को-स्टार की एंट्री.. बनेंगे कोच!

[बॉलीवुड न्यूज] सलमान खान की आगामी फिल्म 'सुल्तान' की शूटिंग शुरु हो चुकी है। लिहाजा, धीरे धीरे फिल्म से जुड़ी बातें हमारे सामने आती रहेंगी और हम आपसे शेयर करते रहेंगे। कुछ ही दिनों पहले सामने आया था कि फिल्म में एक्टर अमित साध दिखेंगे। वहीं, ताजा खबर आई है कि फिल्म सलमान के कोच बने दिखाई देंगे रणदीप हुडा।

याद दिला दें, रणदीप हुडा सलमान खान के साथ फिल्म 'किक' में भी दिखाई दे सकते हैं। फिल्म से जुड़े एक सूत्र के अनुसार, निर्देशक अली अब्बास जफर सलमान के कुश्ती कोच के लिए किसी दमदार एक्टर की तलाश में थे।

REVEALED: सलमान खान के 'सुल्तान' की एक्ट्रेस.. यूं करेगी धमाका!

ऐसे में सलमान खान को रणदीप हुडा की याद आई। उन्होंने निर्देशक को रणदीप का नाम सुझाया और वे तुरंत राजी भी हो गए। लेकिन रणदीप के लिए परेशानी की बात यह है कि उन्होंने अपनी आगामी फिल्म सरबजीत के लिए 20 किलो वजन घटाया है। लेकिन अब सुल्तान के लिए उन्हें फिर से बॉडी बनानी पड़ेगी।

हम्मम.. खैर, रणदीप मेहनती एक्टर हैं और हमें उम्मीद है कि वे सुल्तान में काफी शानदार दिखेंगे। इस फिल्म के लिए रणदीप कुश्ती की स्पेशल ट्रेनिंग भी लेने वाले हैं।

बहरहाल, यहां देखें सुल्तान में क्या है खास-

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X