रोमांस के बाद दीपा मेहता के साथ एक्शन करेंगे रणदीप हुड्डा

randeep hooda
मुंबई। पहले मर्डर फिर जिस्म- 2 और उसके बाद आलिया भट्ट के साथ हाईवे करने के बाद रणदीप हुड्डा सीरियस फिल्म मेकर दीपा मेहता के साथ एक्शन फिल्म करने जा रहे हैं। रणदीप की देसीपन के साथ-साथ शहरी कल्चर की अच्छी समझ ने दीपा को उनके लिए आकर्षित किया और अब दीपा मेहता उनके साथ एक्शन मूवी करने जा रही हैं।

कनाडा बेस्ड फिल्म डायरेक्टर दीपा मेहता ने अपनी फिल्म में रणदीप को कास्ट किया है। दीपा इन दिनों अपनी अगली ऐक्शन पैक्ड लव स्टोरी पर काम कर रही हैं, जिसका नाम 'आइलैंड' रखा गया है। हाल ही में उन्होंने सलमान रश्दी की बुकर अवॉर्ड विनिंग किताब पर फिल्म 'मिडनाइट्स चिल्ड्रन' पूरी की है।

सूत्रों कि मानें, तो 'आइलैंड' को तीन अगल-अलग भाषाओं में रिलीज किया जाएगा। अंग्रेजी, हिन्दी के अलावा इसे पंजाबी में भी रिलिज किया जाना हैं। फिल्म की स्टोरी एक असल घटना पर बेस्ड होगी, जिसमें सिवाय रणदीप हुड्डा के ज्यादातर कास्ट इंटरनैशनल होगी।

रणदीप के लिए यह प्रॉजेक्ट किसी हॉलिवुड फिल्म में काम करने से कम नहीं रहेगा। माना जा रहा है कि दीपा ने रणदीप को उनकी फिल्म हाइवे और साहब बीवी और गैंगस्टर देखकर अपनी फिल्म में साइन किया हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X