Randeep Hooda: रणदीप की नई फिल्म ‘पचहत्तर का छोरा’ का फर्स्ट लुक आया सामने

Randeep Hooda

Randeep Hooda: बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा की नई फिल्म 'पहचहत्तर का छोरा' का पहला पोस्टर सामने आ गया है। फिल्म में रणदीप के साथ मुख्य किरदार में नीना गुप्ता नजर आने वाली हैं। फिल्म के कलाकारों और फिल्म के नाम से ही फैंस के बीच एक अलग ही उत्साह देखने को मिल रहा है।

फिल्म की शूटिंग राजस्थान के राजसमंद में शुरू हो चुकी है और इस खास मुहूर्त के दिन राजस्थान व गुजरात की कुछ नामी गिरामी हस्तियां वहां मौजूद रहीं। फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं मशहूर निर्देशक जयंत गिलाटर और इसके निर्माता है कुमार मंगत पाठक।

निर्देशक जयंत गिलाटर टीवी की दुनिया का एक जाना-पहचाना नाम रहे हैं, अपनी नई फिल्म 'पचहत्तर का छोरा' के मुहूर्त के मौके पर जयंत गिलाटर ने कहा, "मैं आम सी लगनेवाली कहानियों की बजाय हमेशा से ही अलहदा किस्म के विषयों के प्रति आकर्षित होता आया हूं। 'पचहत्तर का छोरा' भी उसी श्रेणी में रखी जानेवाली फिल्म है। मैं इसकी शूटिंग शुरू करने को लेकर बेहद उत्साहित हूं। मेरे लिए इससे बड़ी ख़ुशी की बात नहीं हो सकती है कि मैं अपनी कहानी को दो उम्दा कलाकारों रणदीप हुड्डा और नीना गुप्ता के माध्यम से पेश करने जा रहा हूं।"

वहीं रणदीप हुड्डा के चेहरे की चमक ही इस मौके पर कुछ अलग दिखी। फिल्म 'पचहत्तर का छोरा' में काम करने को लेकर वह कहते हैं, "इस फिल्म में मेरा रोल मेरी अब तक के सभी किरदारों से अलग और दिलचस्प है। यह एक रोमांटिक ड्रामा फ़िल्म है जिसमें सिचुएशनल ह्यूमर का तड़का देखने को मिलेगा। यह फिल्म लोगों को हंसाने के साथ साथ दर्शकों को सोचने पर भी मजबूर करेगी। मेरा यकीन मानिए कि अब तक आपने ऐसी प्रेम कहानी कभी नहीं देखी होगी।"

इस फिल्म में गुलशन ग्रोवर और संजय मिश्रा के कमाल के किरदार बताए जा रहे हैं। फैंस के बीच भी इस फिल्म को लेकर अलग ही उत्साह देखने को मिल रहा है क्योंकि रणदीप इस बार नीना गुप्ता के साथ मुख्य किरदार में नजर आने वाले हैं। दोनों की कलाकारी के तो दर्शक दीवाने हैं ही लेकिन जब दोनों साथ में नजर आएंगे तो शायद चार चांद लग जाए।

Read more about: randeep hooda neena gupta
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X