घुड़सवारी करते हुए बेहोश होकर घोड़े से गिरे रणदीप हुड्डा, इस अस्पताल में किए गए भर्ती!

कई बार बॉलीवुड से ऐसी खबरें सामने आती हैं जो कि हैरान कर देती हैं और अपने पसंदीदा सितारों को लेकर दुआ करते हैं। एक ऐसी ही घटना इस बार अभिनेता रणदीप हुड्डा के साथ घटी है। जी हां, वो चोटिल हो गए हैं और इस वक्त अस्पताल में भर्ती है। खबरें हैं कि घुड़सवारी करने के दौरान रणदीप हुड्डा बेहोश हो गए थे और नीचे गिर पड़े। इस दौरान उनको गंभीर चोटें लगी हैं। अभिनेता का इलाज मुंबई के मशहूर कोकिलाबेन अस्पताल में चल रहा है।
जैसे ही ये खबर सामने आई सोशल मीडिया पर उनके फैंस लगातार प्रार्थना कर रहे हैं और अभिनेता के जल्दी स्वस्थ की कामना कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो किसी तरह की घबराने की कोई बात नहीं बस डॉक्टर ने रणदीप हुड्डा को पूरी तरह से बेड रेस्ट करने की सलाह दी है।
रणदीप हुड्डा काफी शानदार कलाकार हैं और कई सुपरस्टार्स के साथ उन्होने स्क्रीन साझा की है। सलमान खान के साथ फिल्म किक में वो नजर आए थे जिसके बाद उनकी फैन फॉलोविंग काफी बढ़ गई थी।
रणदीप हुड्डा को लेकर ये भी पता चल रहा है कि वो पहली बार घायल नहीं हुए हैं बल्कि इसके पहले भी उनके घुटने में चोट लग चुकी है। शूटिंग के दौरान अक्सर सितारे घायल हो जाते हैं, आखिरी बार जब वो घायल हुए थे तो वो सलमान खान के साथ फिल्म राधे का एक्शन सीक्वेंस शूट कर रहे थे।
फिलहाल सोशल मीडिया पर फैंस उनके लिए दुआएं मांग रहे हैं और आशा की जा रही है कि काफी जल्दी सही होकर वो फिल्म के सेट पर नजर आएंगे। वर्कफ्रंट पर वो इस वक्त फिल्म स्वतंत्र वीर सावरकर कर रहे हैं और काफी जल्दी इसको रिलीज होना है।


Click it and Unblock the Notifications











