ALERT: सुलतान के सेट पर बेहोश हुए सलमान के कोच रणदीप
रणदीप हुडा एक तरफ सलमान खान के साथ सुलतान की शूटिंग में व्यस्त हैं वहीं दूसरी तरफ वो ऐश्वर्या राय के साथ सरबजीत के प्रमोशन में जुटने वाले हैं। सुलतान में वो सलमान के कोच बने हैं तो सरबजीत में ऐश्वर्या उनकी बहन।
और इन दो फिल्मों के बीच रणदीप हुडा का स्वास्थ्य काफी ज़्यादा खराब हो गया है। उन्हें सुलतान की शूटिंग के दौरान पेट में दर्द की शिकायत थी जिसे नज़रअंदाज़ कर वो शूटिंग कर रहे थे। थोड़ी देर बाद वो सेट पर ही बेहोश हो गए।
[#Uff...गुस्सा...सलमान खान को आ गया तो बस फिर ये तो होना ही था!]
रणदीप को तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें एपेंडिसाइटिस की दिक्कत बताई गई और उनकी सर्जरी भी होगी। उन्हें कुछ दिनों का रेस्ट बताया गया है।
गौरतलब है कि सरबजीत का शानदार ट्रेलर देखने के बाद लोग रणदीप हुडा की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। फिल्म में वो शानदार लग रहे हैं और पाकिस्तान जेल में बंद सरबजीत के किरदार के लिए उन्होंने 28 किलो वज़न घटाया।
फिल्म के ये 10 सीन देखकर आपके होश उड़ जाएंगे -


Click it and Unblock the Notifications