रणदीप हुडा ने मायावती पर सुनाया 'डर्टी जोक', वीडियो वायरल- राधे एक्टर बुरी तरह ट्रोल
हाल में ही युविका चौधरी और मुनमुन दत्ता जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करके बुरा फंसी। अब राधे एक्टर रणदीप हुड्डा भी कुछ ऐसे ही विवाद में फंसते दिख रहे हैं। दरअसल सोशल मीडिया पर एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें रणदीप हुड्डा ने उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री व बसपा प्रमुख मायावती पर विवादित टिप्पणी की। मायावती को लेकर डर्टी जोक सुनाया जिसे लेकर सोशल मीडिया पर यूजर्स भड़ गए और इसे 'सेक्सिस्ट', 'स्त्री विरोधी' और 'जाति सूचक' करार दिया।
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें रणदीप हुड्डा एक कार्यक्रम में नजर आ रहे हैं। वह कहते हैं, मैं आपको एक डर्टी जोक सुनाता हूं। इस दौरान वह मिस मायावती का नाम लेते हैं। साथ ही एक गंदा जोक सुनाते हैं। इसी जोक को लेकर यूजर्स एक्टर की लताड़ लगा रहे हैं।

एक यूजर ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, समाज कितना जातिवादी और सेक्सिस्ट है, खासतौर पर दलित महिलाओं के प्रति। रणदीप हुड्डा, जोकि बॉलीवुड के टॉप एक्टर्स में एक हैं वह एक दलित महिला के बारे में ऐसे बात कर रहे हैं। वह महिला जो दबे कुचलों की आवाज उठाती आई हैं।

विवादित बयान
बता दें ये वीडियो कब रिकॉर्ड किया गया इस बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है। ये बताया जा रहा है कि ये वीडियो पुराना है जब उन्होंने यूपी की पूर्व सीएम को लेकर विवादित टिप्पणी की थी।

आलोचना
एक्टर रणदीप हुड्डा के फैंस इस वीडियो के सामने आने के बाद खासा नाराज हुए। अभिनेता की जमकर आलोचना सोशल मीडिया पर यूजर्स कर रहे हैं।

कॉमेडियन ने भी लिखी अपमानजनक बातें
हाल में ही मायावती से कॉमेडियन अबीश मैथ्यू ने भी माफी मांगी थी। उनके पुराने ट्वीट में यूपी पूर्व सीएम के खिलाफ अपमानजनक बाते लिखी गई थीं।

जातिसूचक शब्द का इस्तेमाल
हाल में ही बिग बॉस फेम युविका चौधरी ने भी एक व्लॉग में जातिसूचक शब्द का इस्तेमाल किया जिसके बाद वह खासा ट्रोल हुईं और उन्हें माफी तक मांगनी पड़ी।


Click it and Unblock the Notifications











