सुष्मिता सेन... मेरी लाइफ का सबसे बुरा दिन, मिस यूनिवर्स से ब्रेक अप सालों बाद निकला एक्टर का दर्द

रणदीप हुड्डा बॉलीवुड के एक मशहूर अभिनेता बन चुके हैं और आपको बता दें कि अपनी शादी से पहले वह कई हसीनाओं के साथ में रिलेशनशिप में भी रह चुके हैं। इस लिस्ट में सुष्मिता सेन का भी नाम शामिल है। खबरों के अनुसार दोनों ने तकरीबन 3 साल तक एक दूसरे को डेट किया और फिर दोनों के ब्रेक अप की खबर सामने आई।
इतना ही नहीं आपको बता दें कि एक बार रणदीप हुड्डा ने सुष्मिता सेन के साथ में अपने ब्रेकअप को लेकर बात की थी। एक्टर ने इस बात का भी खुलासा किया था कि वह अलग क्यों हुए। दरअसल साल 2006 से लेकर 2009 के बीच में वह साथ में थे। दोनों की लव स्टोरी भी काफी ज्यादा चर्चा में रही थी।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि रणदीप हुड्डा और सुष्मिता सेन पब्लिक प्लेस पर काफी ज्यादा स्पॉट किया करते थे। लेकिन आपको बता दें कि ब्रेकअप के बाद में रणदीप हुड्डा ने सुष्मिता सेन के साथ अपने ब्रेकअप को अपने जीवन की सबसे अच्छी बात कह दिया था।
रणदीप हुड्डा ने इस पर कहा था कि "मैं मिस यूनिवर्स के साथ में रिलेशनशिप में रहा नहीं और किसी भी तरह से मैं जीत की भावना महसूस नहीं करता। मैंने अपने पूरे जीवन में एक थिएटर रिहर्सल मिस कर दी क्योंकि सुष्मिता चाहती थी कि मैं ना जाऊं और ये मेरे वैल्यू सिस्टम के मामले में सबसे ज्यादा बुरी बात थी।"
अभिनेता ने आगे कहा कि "मैं फेमस हो गया था और मैं साइड लाइन था क्योंकि मैं स्टार बिल्कुल भी नहीं था। वह ब्रेकअप मेरे साथ हुई सबसे अच्छी बात थी और मुझे इस बात का एहसास हुआ कि मैंने इसको अपने जीवन में बहुत ज्यादा समय दे दिया। इस ब्रेकअप ने मुझे अपने लिए कई सारी चीज करने के लिए फ्री कर दिया था।"


Click it and Unblock the Notifications














