फिल्म डिब्बाबंद की अफवाहें गईं तेल लेने...ये देखिए FIRST LOOK
रणदीप हुडा हाल ही में अपनी आने वाली फिल्म सारागढ़ी के युद्ध पर बन रही फिल्म के पहले लुक में दिखाई दिए। और इसी के साथ वो सारी अफवाहें बंद हो गईं जिनके हिसाब से फिल्म डिब्बाबंद हो चुकी है।
हाल ही में रणदीप हुडा ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उनकी अगली फिल्म रिपोर्ट्स के मुताबिक डिब्बाबंद हो चुकी है लेकिन ऐसा कुछ नहीं है। फिल्म बन रही है और सारी तैयारियां चल रही हैं। बस इन सब काम में थोड़ा समय लगता है।
अब रणदीप हुडा कैप्टन अमरिंदर सिंह की किताब के लॉन्च पर अपनी अगली फिल्म के लुक में ही पहुंच गए। दरअसल, ये फिल्म सारागढ़ी के युद्ध पर बन रही है जिसे राजकुमार संतोषी बना रहे हैं। और इसी विषय पर अजय देवगन, अक्षय कुमार - सलमान खान भी फिल्म बना रहे हैं।

अजय देवगन की सन्स ऑफ सरदार इसी विषय पर बन रही है। वहीं सलमान खान अक्षय कुमार की जो फिल्म प्रोड्यूस कर रहे हैं वो भी इसी विषय पर बन रही है।
यहां तक कि यह विषय फिल्म बनाने के लिए इतना ज़्यादा खास हो गया कि अजय देवगन ने सलमान खान को चिट्ठी लिखकर बताया कि वो भी इसी विषय पर फिल्म बना रहे हैं।
["फ्लॉप फिल्में कर कर के मैंने पूरा करियर बना लिया"]
अब इन तीनों में से कौन सी फिल्म कब रिलीज़ होगी पता नहीं। लेकिन रणदीप हुडा का ये पहला लुक वाकई शानदार लग रहा है। अब देखना ये है कि इस फिल्म के ज़रिए वो दर्शकों का दिल कितना जीत पाते हैं।
मिलिए बॉलीवुड के पगड़ी क्लब से -


Click it and Unblock the Notifications











