रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम का नया फोटोशूट, परंपरा और सादगी वाले प्यार का खूबसूरत संगम

By Filmibeat Desk
Randeep Hooda

Randeep Hooda Lin Laishram- रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम ने एक बार फिर अपने नए फोटोशूट के ज़रिए त्योहारों का नया अंदाज़ पेश किया है। इस फोटोशूट में दोनों की सादगी और पारंपरिक खूबसूरती देखने लायक है, मानो कोई असली जोड़ी और भारतीय कला का चित्र जीवंत हो उठा हो।

रणदीप जहाँ साधारण लेकिन गरिमामयी कुर्ता-पायजामा में नज़र आ रहे हैं, वहीं लिन लाल रंग की सुनहरी धारियों वाली पारंपरिक साड़ी, सिंदूर और गजरे से सजी बेहद शालीन दिख रही हैं। पुराने लकड़ी के खिड़की से आती प्राकृतिक रोशनी और चारों ओर हरियाली इस दृश्य को और भी खास बना रही है।

ये फोटोशूट किसी पेंटिंग जैसा लगता है, जिसमें त्योहार की रौनक, भारतीय परंपरा और रोमांस सब एक साथ झलकते हैं। इन तस्वीरों के सामने आते ही फैंस का भी इसको ढेर सारा प्यार मिल रहा है। रणदीप हुड्डा काफी कम इस तरह के किसी काम को करते नजर आते हैं।

कौन हैं रणदीप हुड्डा की पत्नी

इन दिनों हर तरफ रणदीप हुड्डा की पत्नी को लेकर खबरें हैं कि आखिर कौन है लिन लैशराम। तो आपको बता दे कि, लिन लैशराम एक्टिंग के साथ-साथ बिजनेस में भी माहिर हैं। जी हां, लिन लैशराम एक्ट्रेस होने के साथ-साथ मॉडल और बिजनेसवुमेन भी हैं।

बता दें कि दोनों के अफेयर्स को लेकर जब खबरें सामने आईं थीं तो लोग हैरान हो गए थे। इसके बाद सीधे रणदीप हुड्डा ने लिन को अपना हमसफर बना लिया था। अब को इंडस्ट्री के सबसे खुश कपल्स में से एक हैं। सोशल मीडिया पर दोनों की तस्वीरें अक्सर सामने आकर वायरल होती हैं।

More from Filmibeat

Read more about: randeep hooda
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X