Randeep-Lin Wedding Reception: हाथों में हाथ डाले रिसेप्शन पार्टी में दिखे रणदीप और लिन, फोटोज हुई वायरल

Randeep Hooda, Lin Laishram, Randeep-Lin Wedding Reception

Randeep-Lin Wedding Reception: 29 नवंबर को अपनी लॉग टाइम गर्लफ्रेंड लिन लैशराम से शादी करने वाले बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा ने आज मुंबई में रिसेप्शन पार्टी रखी है। इस पार्टी में रणदीप और लिन बेहद की खास अंदाज में हाथों में हाथ डाले पहुंचे। दोनों का लुक बहुत प्यारा था। सोशल मीडिया पर इस रिसेप्शन की फोटोज और वीडियोज जमकर वायरल हो रही हैं।

रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम का रिसेप्शन-

न्यूली वेड कपल रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम ने आज मुंबई में बहुत ही शानदार अपनी शादी की रिसेप्शन पार्टी रखी है। इस खास पार्टी में सिनेमा जगत के कई सारे सेलेब्स के पहुंचने की उम्मीद है।

फिलहाल तो रणदीप और लिन रिसेप्शन में पहुंच चुके हैं। इस दौरान पावर कपल बहुत ही प्यारे दिख रहे थे। लुक की बात करें तो बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा ने अपनी रिसेप्शन पार्टी ने ब्लैक सूट पहना था और लिन रेड कलर की ऑम्ब्रे साड़ी में बहुत खूबसूरत लग थी।

कपल का रॉयल लुक चर्चा का विषय बन चुका है। दोनों ने पैपराजी को जमकर पोज दिए और सबका स्वागत किया। इस दौरान रणदीप के साथ पोज देती हुईं लिन बहुत ही सुंदर लग रही थी। सोशल मीडिया पर कपल की वीडियो और फोटोज जमकर वायरल हो रही हैं।

रणदीप और लिन की प्यारी शादी-

कई सालों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद रणदीप हुड्डा ने 29 नवंबर को अपनी गर्लफ्रेंड लिन लैशराम संग शादी कर ली है। दोनों ने बड़े ही सादे अंदाज में सात फेरे लिए। बता दें कि, रणदीप हुड्डा की वाइफ लिन मणिपुर की रहने वाली हैं।

इसी के चलते कपल ने मणिपुर जाकर वहां के रीति-रिवाजों से शादी की। शादी के बाद दोनों की पहली फोटो भी सोशल मीडिया पर सामने आई थी। इस फोटो में दोनों पारंपरिक लिबास पहने नजर आए थे और एक्टर ने अपनी शादी में मैतई रस्में निभाईं थी। सोशल मीडिया पर कपल की फोटोज को काफी पसंद किया गया था।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X