Randeep Hooda Wedding: रणदीप और लिन लैशराम की शादी की तस्वीरें आई सामने, बेहद अलग लुक में दिखा कपल

Randeep Hooda Wedding: बॉलीवुड के जाने माने एक्टर रणदीप हुड्डा आज अपनी लॉग लाइम गर्लफ्रेंड लिन लैशराम के साथ शादी के बंधन में बांध गए हैं। दोनों की शादी की कुछ तस्वीरें सामने आ गई हैं। इन खास तस्वीरों में कपल बेहद अलग अंदाज में नजर आ रहा है।
रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम की शादी-
रणदीप और लिन दोनों की शादी को लेकर पिछले काफी वक्त से खबरें चल रही हैं। तो आखिरकार आज 47 साल के बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा ने अपनी गर्लफ्रेंड लिन लैशराम के साथ शादी कर ली है।
शादी की कुछ खूबसूरत सी तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आ गई हैं। इस तस्वीरों में कपल अलग अंदाज में नजर आ रहा है। लुक की बात करें तो दोनों शादी में व्हाइट कलर के आउटफिट पहने हुए हैं।
आपको बता दें कि रणदीप हुडा और उनकी गर्लफ्रेंड लिन लैशराम अपनी शादी के लिए इंफाल में हैं। यह जोड़ा आज मैतेई रीति-रिवाज से शादी कर रहा है। विवाह स्थल से रणदीप की पहली झलक सामने आ गई है।
सूत्रों की मानें तो इस शादी में दोनों के परिवार वालों के अलावा कुछ खास दोस्त शामिल हुए हैं। कोई भी इंडस्ट्री से शामिल नहीं हुआ है। शादी की जानकारी सोशल मीडिया पर देते हुए एक्टर ने बताया था कि रिसेप्शन मुंबई में करेंगे।
रणदीप हुड्डा और लैशराम का रिश्ता-
अपनी एक्टिंग के चलते हमेशा ही लोगों के दिलों पर राज करने वाले एक्टर रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम पिछले काफी वक्त से रिलेशनशिप में थे। दोनों एक पार्टी के दौरान मिले थे उसके बाद से दोनों में दोस्ती हो गई और फिर प्यार। लंबे समय में रिश्ते में रहने के बाद अब दोनों ने शादी करने का फैसला लिया। शादी की जानकारी देते हुए खुद एक्टर ने सोशल मीडिया पर नोट साझा किया था।


Click it and Unblock the Notifications












