Randeep-Lin Wedding Reception: रणदीप-लिन की रिसेप्शन पार्टी लगा बॉलीवुड सितारें का मेला, लिस्ट

Randeep-Lin Wedding Reception: बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा और लैन लैशराम ने आज मुंबई में अपनी शादी की रिसेप्शन पार्टी रखी। इस शानदार रिसेप्शन पार्टी में बॉलीवुड के तमाम सितारों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। सोशल मीडिया पर इस रिसेप्शन पार्टी की कई सारी तस्वीरें और वीडियोज वायरल हो रही हैं।
बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुडा ने मॉडल और एक्ट्रेस लिन लैशराम को लंबे समय डेट करने के बाद 29 नवंबर शादी कर ली थी। कपल ने मणिपुर के इम्फाल में एक पारंपरिक समारोह सात फेरे लिए थे।
आज यानी 11 दिसंबर को न्यूलीवेडेड कपल ने मुंबई में एक शानदार शादी का रिसेप्शन रखा। जिसमें इंडस्ट्री के तमाम लोगों के अलावा कुछ करीबा दोस्तों ने शिरकत की।
रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम अपने वेडिंग रिसेप्शन में कमाल के लग रहे थे। इन्होंने स्टाइलिश अटायर में रेड कार्पेट पर एंट्री की और देखने वालों की निगाहें इन पर ही अटक गई। जहां एक्टर ने इंड्रो वेस्टर्न लुक कैरी किया था। वहीं, पत्नी लिन लैशराम ने लाल रंग की साड़ी पहनी थी।
इस पार्टी में रणदीप और लिन बेहद की खास अंदाज में हाथों में हाथ डाले पहुंचे। दोनों का लुक बहुत प्यारा था। सोशल मीडिया पर इस रिसेप्शन की फोटोज और वीडियोज जमकर वायरल हो रही हैं।
कपल का रॉयल लुक चर्चा का विषय बन चुका है। दोनों ने पैपराजी को जमकर पोज दिए और सबका स्वागत किया। इस दौरान रणदीप के साथ पोज देती हुईं लिन बहुत ही सुंदर लग रही थी। सोशल मीडिया पर कपल की वीडियो और फोटोज जमकर वायरल हो रही हैं।
कई सालों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद रणदीप हुड्डा ने 29 नवंबर को अपनी गर्लफ्रेंड लिन लैशराम संग शादी कर ली है। दोनों ने बड़े ही सादे अंदाज में सात फेरे लिए। बता दें कि, रणदीप हुड्डा की वाइफ लिन मणिपुर की रहने वाली हैं। इसी के चलते कपल ने मणिपुर जाकर वहां के रीति-रिवाजों से शादी की।
बता दें कि 47 साल के रणदीप और 37 साल के लिन कुछ समय से रिलेशनशिप में थे। लिन एक मॉडल, एक्ट्रेस और बिजनेसवुमन हैं, जिन्होंने 'मैरी कॉम', 'रंगून' और हाल ही में 'जाने जान' जैसी फिल्मों में अभिनय किया है।


Click it and Unblock the Notifications












